लाइफ स्टाइल

अधिक केले खाने से बिगड़ सकती है आपकी सेहत, जान लें ये बातें

Manish Sahu
4 Oct 2023 2:00 PM GMT
अधिक केले खाने से बिगड़ सकती है आपकी सेहत, जान लें ये बातें
x
लाइफस्टाइल: केला हमारी सेहत के लिए कई प्रकार से लाभकारी होता है। इसका सेवन करने से कई बीमारियों का जोखिम कम हो जाता है। हालांकि जरूरत से ज्यादा केलों का सेवन करना भी सेहत के लिए हानिकारक साबित हो सकता है।
अधिक मात्रा में केलों का सेवन करने से आपका वजन बढ़ जाएगा। इसी कारण दिन में व्यक्ति को केवल एक से दो केलों का ही सेवन करना चाहिए। केले को कैलोरी से भरपूर माना जाता है। इसी कारण वजन बढऩे का भी कारण बनता है। वहीं केलों का अधिक सेवन करने से आपको गैस्ट्रिक समस्याओं का भी सामना करना पड़ सकता है।
केले में घुलनशील फाइबर, फ्रुक्टोज और अधिक कार्बोहाइड्रेट और कम मात्रा में पानी होता है। इसी कारण इसका अधिक सेवन करने से कब्ज और गैस्ट्रिक समस्याएं हो सकती हैं। वहीं आपको नींद की परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। इसी कारण आपको ज्यादा केलों का सेवन नहीं करना चाहिए।
Next Story