लाइफ स्टाइल

दही के साथ ये पांच चीजें खाने से इम्युनिटी पड़ सकती है असर

Apurva Srivastav
23 April 2021 11:11 PM IST
दही के साथ ये पांच चीजें खाने से इम्युनिटी पड़ सकती है असर
x
गर्मियों में खाने के साथ दही का सेवन करने से न सिर्फ खाना जल्दी पचता है

गर्मियों में खाने के साथ दही का सेवन करने से न सिर्फ खाना जल्दी पचता है बल्कि इससे शरीर की गर्मी भी शांत होती है। रोजाना एक कटोरी दही खाने से बॉडी डिटॉक्स भी होती है लेकिन दही के साथ ऐसी पांच चीजें हैं, जिनका सेवन नहीं करना चाहिए। दही के साथ इन चीजों को खाने से शरीर में टॉक्सिन बनते हैं, जिससे इम्युनिटी कमजोर होती है।

आम और दही
आम और दही को भी भूल कर भी एक साथ ना खाएं, दोनों शरीर के लिए टॉक्सिन बन जाते हैं, क्योंकि इनकी तासीर एक-दूसरे से बिल्कुल अलग होती है।
उड़द की दाल
दही के साथ उड़द की दाल बिल्कुल भी नहीं खानी चाहिए, दोनों पेट में जाकर शरीर को बहुत नुकसान पहुंचाते हैं।
दूध और प्याज
दूध और प्याज दोनों का एक साथ सेवन नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से एसिडिटी, गैस और उल्टी की समस्या होने लगती है। साथ ही डाइजेशन की परेशानी भी हो सकती है।
मछली और दही
मछली को भी दही के साथ भी नहीं खाना चाहिए। इससे शरीर पर बुरा प्रभाव पड़ता है, कई तरह की बीमारियां घेर लेती हैं।
तली-भुनी चीजें
आमतौर पर घरों में देखा गया है कि पराठों के साथ दही बड़े चाव के साथ खाया जाता है, लेकिन ऐसा नहीं करना चाहिए। इससे पाचन पर असर पड़ता है।


Next Story