लाइफ स्टाइल

कीवी फल ज्यादा खाने से सेहत में होते हैं कई नुकसान, जानिए किन लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए

Nilmani Pal
3 Jun 2021 2:03 PM GMT
कीवी फल ज्यादा खाने से सेहत में होते हैं कई नुकसान, जानिए किन लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए
x
फल को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि वो आपको फायदे की जगह कही नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। फलों का सेवन करना सेहत के अच्छा होता है। ये बात तो डॉक्टर्स भी कहते हैं कि सभी को अपनी डाइट में फलों को जरूर शामिल करना चाहिए। लेकिन किसी भी फल को अपनी डाइट में शामिल करने से पहले आपके लिए ये जानना जरूरी है कि वो आपको फायदे की जगह कही नुकसान तो नहीं पहुंचा रहा। ऐसा इसलिए क्योंकि सारे फल सभी के लिए जरूरी हैं ऐसा नहीं है। कीवी को कोरोनाकाल में खूब इस्तेमाल किया गया। अंदर से हरे रंग का दिखने वाला ये छोटा सा फल कीवी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करता है। लेकिन इस फल का ज्यादा सेवन करना सेहत के लिए नुकसानदायक भी होता है। जानिए कीवी ज्यादा खाने से सेहत को कौन-कौन से नुकसान होते हैं और किन लोगों को इसका सेवन करने से परहेज करना चाहिए।


ये है कीवी की खासियत
कीवी में प्रचुर मात्रा में विटामिन सी और एंटी ऑक्सीडेंट्स होते हैं। ये सभी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने का काम करते हैं। खास बात है ये फल ना केवल इम्यूनिटी को बूस्ट करने का काम करता है बल्कि शुगर पेशेंट और बीपी कंट्रोल करने में भी फायदेमंद होता है।

प्रेग्नेंट महिलाएं रहें दूर
गर्भवती महिलाओं को कीवी का ज्यादा सेवन करने से बचना चाहिए। एक्सपर्ट की मानें तो कीवी का अधिक सेवनकरने से होने वाली मां और बच्चे दोनों की सेहत पर बुरा असर पड़ सकता है। इसलिए महिलाएं कीवी का सेवन करने से पहले अपने डॉक्टर से परामर्श जरूर लें।
हो सकते हैं लूज मोशन के शिकार
एक्सपर्ट की मानें तो कीवी का अधिक सेवन करने से शरीर में एसिड बनने लगता है। जिससे कि पेट से संबंधित दिक्कत हो सकती है। इस कारण लोग लूज मोशन का शिकार हो सकते हैं।

एलर्जी
एक शोध के मुताबिक कई लोगों को कीवी खाने से एलर्जी की परेशानी देखने को मिल सकती है। यहां तक कि कई लोगों के चेहरे पर रैशेज भी हो सकते हैं। इसके साथ ही खुजली और लाल दाने निकल सकते हैं।


Next Story