लाइफ स्टाइल

ज्यादा गुड़ खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, होगी कई बड़ी बीमारियां

Shantanu Roy
14 Nov 2021 2:54 PM GMT
ज्यादा गुड़ खाने से सेहत को हो सकते हैं ये नुकसान, होगी कई बड़ी बीमारियां
x
कई पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ ये मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है। आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए सदियों से गुड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है,

जनता से रिश्ता। कई पोषक तत्वों से भरपूर गुड़ ज्यादातर लोगों को पसंद होता है। यह शरीर को एनर्जी देने के साथ-साथ ये मेटाबॉलिज्म को भी मजबूत करता है। आयुर्वेद में कई बीमारियों के इलाज के लिए सदियों से गुड़ का इस्तेमाल किया जा रहा है, जिसमें मुख्य तौर पर माइग्रेन, डाइजेशन, चक्कर आना और घबराहट है।

लेकिन गुड़ जहां एक ओर सेहत के लिए फायदेमंद होता है वहीं दूसरी ओर ये सेहत को कई तरह से नुकसान भी पहुंचाता है। गुड़ का सेवन आपको किस तरह नुकसान पहुंचाएगा। ये इसकी क्वालिटी और व्यक्ति के हेल्थ इश्यूज पर निर्भर करता है। आइए जानते हैं, गुड़ आपको किस तरह नुकसान पहुंचा सकता है।
नाक से खून आ सकता है
मौसम सर्दी का हो या फिर गर्मी का किसी भी मौसम में बहुत ज्यादा मात्रा में गुड़ का सेवन सेहत को नुकसान पहुंचा सकता है। खासतौर पर गर्मी के मौसम में गुड़ का सेवन सोच-समझ कर करना चाहिए क्योंकि इसके ज्यादा सेवन से नाक से खून आने की समस्या हो सकती है। आपको बता दें कि गुड़ की तासीर गर्म होती है जिसके चलते आपको नकसीर फूटने की दिक्कत हो सकती है।
ब्लड शुगर लेवल बढ़ सकता है
गुड़ के ज्यादा सेवन से ब्लड शुगर लेवल बढ़ने की दिक्कत भी हो सकती है। आपको बता दें कि गुड़ में सुक्रोज होता है जिसकी वजह से ब्लड शुगर लेवल में बढ़ोत्तरी होने लगती है। डायबिटीज से ग्रस्त लोगों के लिए तो ये और भी ज्यादा नुकसानदेह हो सकता है।
पाचन संबंधी दिक्कत हो सकती है
गुड़ के ज्यादा सेवन से आपको पाचन संबंधी परेशानी भी हो सकती है। दरअसल, गुड़ में अधिक मात्रा में फाइबर होता है। जिसके ज्यादा सेवन से दस्त और पेट खराब होने की दिक्कत हो सकती है। इसके साथ ही थकान, सिर दर्द और जी घबराने जैसी समस्याएं भी हो सकती हैं।

सूजन हो सकती है
सूजन की दिक्कत भी गुड़ के ज्यादा सेवन से हो सकती है। दरअसल, गुड़ में शुगर की मात्रा अधिक होती है, जिसकी वजह से शरीर में सूजन की दिक्कत होने की संभावना रहती है। जिन लोगों को अर्थराइटिस की दिक्कत हो, उन्हें गुड़ का सेवन करने से परहेज करना चाहिए।


वजन बढ़ सकता है
गुड़ का ज्यादा सेवन करने से वजन बढ़ने की दिक्कत हो सकती है। अगर आप वजन कम करना चाह रहे हैं तो गुड़ के सेवन से आपका ये टारगेट अधूरा रह सकता है। दरअसल, गुड़ में कार्ब्स और शुगर होती है जो वजन बढ़ने की वजह बन सकते हैं।


Next Story