लाइफ स्टाइल

सूखा आंवला खाने के से मुंह की बदबू होगी दूर, जानिए और भी फायदे

Admin4
25 May 2022 11:55 AM GMT
सूखा आंवला खाने के से मुंह की बदबू होगी दूर, जानिए और भी फायदे
x
सुखे आंवले का सेवन करने से आपको कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। सूखा आंवला सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंंद माना जाता है। यह औषधीय गुणों से भरपूर होता है। रोजमर्रा से जुड़ी कई समस्याओं के लिए आप इसका सेवन कर सकते हैं। आयुर्वेद में इसे अमृतफल कहा जाता है। इसे विटामिन सी का बहुत ही अच्छा स्त्रोत माना जाता है। इसमें नौ सौ मिलीग्राम एस्कार्बिक एसिड पाया जाता है। सूखे आवंले में पाया जाने वाला क्रोमियम नाम का पोषक तत्व डायबिटीक मरीजों के लिए बहुत ही फायदेमंद होता है। तो चलिए बताते हैं सुखे आंवले का सेवन करने से आपको कौन-कौन से फायदे हो सकते हैं।

मजबूत इम्यूनिटी
इसमें पाया जाने वाला विटामिन-सी, विटामिन-ए, फाइटोन्यूट्रिएंट्स और एंटीऑक्सीडेंट्स सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं। यह पोषक तत्व आपकी इम्यूनिटी को बढ़ाने में मदद करते हैं। आप सुखे आवंले का सेवन इम्यूनिटी बढ़ाने के लिए कर सकते हैं। आप इसे सुखे ही खा सकते हैं।
पेट दर्द से आराम
सुखे आंवले में पॉलीफिनॉल नाम का एंटीऑक्सीडेंट पाया जाता है, जो आपके पेट से विषैले तत्व को निकालने में मदद करता है। आंवला पेट दर्द में भी बहुत ही फायदेमंद होता है। पेट में जलन , ऐंठन जैसी समस्याओं के लिए भी आप इसका सेवन कर सकते हैं।
मुंह की बदबू होगी दूर
आंवले में पाए जाने वाले एंटी-इंफ्लेमेटरी गुण मुंह की बदबू को पैदा करने वाले बैक्टिरिया को बढ़ने से रोकता है। आप आंवले को चबाते हुए खा सकते हैं। मुंह की बदबू दूर करने के लिए यह बहुत ही कारगार उपाय साबित होता है।
प्रेग्नेंसी में उल्टी की समस्या के लिए
प्रेग्नेंसी के समय में महिलाओं की उल्टी की समस्या होती है। आप इस समस्या से राहत पाने के लिए सूखे आवंले को मुंह में डालकर चूस सकते हैं। इससे आपकी जी मिचलाने और उल्टी जैसी समस्याओं से राहत मिलेगी। सूखे आवंले में पाए जाने वाले पोषक तत्व मां और शिशु के लिए बहुत ही फायदेमंद होते हैं।
आंखों की रोशनी के लिए
आंवले का सेवन करने से आंखों की रोशनी भी तेज होती है। इसमें पाया जाने वाला विटामिन-ए और सी आंखों के लिए बहुत ही लाभदायक होता है। आप आवंले का सेवन नियमित तौर पर भी कर सकते हैं।


Next Story