लाइफ स्टाइल

खीरा खाना बढ़ा सकता है पीड़ा, जानें कब और कैसे खाएं

Tara Tandi
13 May 2023 8:29 AM GMT
खीरा खाना बढ़ा सकता है  पीड़ा, जानें कब और कैसे खाएं
x
खीरा खाने का गलत समय आपको बीमार कर सकता है। जी हां, हम ऐसा यूं ही नहीं कह रहे हैं बल्कि आयुर्वेद में बताया गया है कि जिन लोगों को कफ दोष की समस्या है उन्हें ठंडी चीजें खाने के सही समय के बारे में सोचना चाहिए। क्योंकि, कफ दोष वाले व्यक्ति को खांसी, जुकाम और फेफड़ों की समस्या होने का खतरा अधिक होता है। ऐसे लोगों के लिए खीरा खाना परेशानी का सबब बन सकता है।रात के समय खीरा खाने से कफ दोष की समस्या बढ़ सकती है। दरअसल खीरे में पानी की मात्रा सबसे ज्यादा होती है और यह ठंडे स्वभाव का भी होता है। ऐसे में जब आप रात में खीरा खाते हैं तो फेफड़ों में बलगम की समस्या बढ़ सकती है। इससे आपको बार-बार खांसी-जुकाम की समस्या हो सकती है। इसलिए रात के समय खरी खाने से परहेज करना चाहिए।
रात को खीरा खाने के नुकसान
रात को खीरा खाने से आपके मल त्याग पर दबाव पड़ सकता है। इसकी वजह से आपकी नींद प्रभावित हो सकती है और आपको बार-बार पेशाब आने जैसा महसूस हो सकता है। यह आपके शरीर को रात भर ठंडा करके कफ दोष को भी संतुलित कर सकता है।
खीरा खाने का सही समय क्या है
दिन का समय खीरा खाने का सही समय है। खासतौर पर सुबह खाली पेट जब शरीर को दिन भर काम करना पड़ता है और तरोताजा रहना पड़ता है। साथ ही इस दौरान खीरा खाने से मेटाबॉलिज्म रेट बढ़ता है और पेट की कई समस्याओं को दूर करने में मदद मिलती है। इसलिए अगर आपको बहुत अधिक खांसी और जुकाम की समस्या है तो रात के समय खीरा खाने से बचें।
Next Story