लाइफ स्टाइल

ब्राउन राइस खाने से सेहत को कई फायदे मिलते है, जानें इसके 5 फायदे

Shantanu Roy
15 Nov 2021 1:02 PM GMT
ब्राउन राइस खाने से सेहत को कई फायदे मिलते है, जानें इसके 5 फायदे
x
दुनिया के कई हिस्सों में चावल इस्तेमाल किया जाता है। पहले ब्राउन राइस ही सबसे ज्यादा खाया जाता था। जब सफेद चावल बाजार में आने लगे, तो हमने अपना ध्यान इस ओर लगाया क्योंकि सफेद सुंदर था

जनता से रिश्ता। दुनिया के कई हिस्सों में चावल इस्तेमाल किया जाता है। पहले ब्राउन राइस ही सबसे ज्यादा खाया जाता था। जब सफेद चावल बाजार में आने लगे, तो हमने अपना ध्यान इस ओर लगाया क्योंकि सफेद सुंदर था, प्लेट पर अच्छा लग रहा था, यह नरम और पकाने में आसान था। लेकिन ब्राउन राइस बाजार में सबसे अच्छा साबुत अनाज होने की दौड़ में वापस आ गया है। ब्राउन राइस कई नुट्रिएंट्स से भरपूर है।


Benefits Of Brown Rice: ब्राउन राइस के स्वास्थ्य फायदे –
1. हृदय स्वास्थ्य में सुधार करता है
ब्राउन राइस में मौजूद नुट्रिएंट्स आपके दिल के लिए बहुत अच्छे होते हैं। इसमें पोटेशियम होता है, जो ब्लड प्रेशर को कम करने में मदद करता है। ब्राउन राइस में मौजूद सेलेनियम plaque के बन ने से रोकने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है।

2. वजन घटाने को बढ़ावा देता है
अपना वजन को मेंटेन करने वाले अक्सर ब्राउन राइस का इस्तेमाल करते हैं। ऐसा इसलिए क्योंकि यह चावल शरीर को मैंगनीज, जो शरीर में फैट्स को कम करने का काम करता है। साबुत अनाज, सामान्य रूप से, वजन घटाने को बढ़ावा देते हैं। फाइबर से भरपूर होने के कारण, ब्राउन राइस मल त्याग में सुधार करता है।

3. ब्रेन फंक्शन में सुधार करता है
ब्राउन राइस के फाईदो में से एक बेहतर ब्रेन फंक्शन है। ब्राउन राइस में मौजूद विटामिन ई ब्रेन को ऑक्सीडेटिव से बचाता है। इस चावल में मौजूद विटामिन बी, मैंगनीज और मैग्नीशियम नसों को बेहतर ढंग से काम करने में मदद करते हैं। ब्राउन राइस अल्जाइमर और डिमेंशिया जैसी बीमारियों को रोकने में भी मदद कर सकते हैं।

4. हड्डियों को मजबूत बनाता है
ब्राउन राइस आपके शरीर को कैल्शियम और मैग्नीशियम दोनों की कमी को पुरी करता है। ये दो मिनरल्स हड्डियों के निर्माण के साथ-साथ स्वस्थ हड्डियों को बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

5. ब्लड शुगर कम करता है
ब्राउन राइस टाइप 2 डायबिटीज़ वालों के लिए भी अच्छा है! ब्राउन राइस में कम ग्लाइसेमिक इंडेक्स होता है। इसका मतलब है, कि यह इंसुलिन का कारण नहीं बनता है। दूसरी ओर, ब्राउन राइस ब्लड शुगर के लेवल को सामान्य करने में मदद करता है।


Next Story