लाइफ स्टाइल

तेजी से वजन कम करने के लिए ये खाएं

Apurva Srivastav
15 Jan 2023 2:04 PM GMT
तेजी से वजन कम करने के लिए ये खाएं
x
पालक ढोकला स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें बेसन, दही, सूजी से बनाया जाता है,

बदलती लाइफस्टाइल और अनहेल्दी फूड्स के कारण वजन बढ़ने की समस्या आम है। वजन कम करने के लिए लोग तरह-तरह के उपाय आजमाते हैं, लेकिन सर्दियों के मौसम में खानपान में बदलाव के कारण वजन कम करना मुश्किल हो जाता है। दरअसल, लोग ठंड की वजह एक्सरसाइज करने से भी कतराते हैं। ऐसे में आज आपको लो कैलोरी वाले स्नैक्स आइटम्स के बारे में बताएंगे, जिसे आप सर्दियों में बिना किसी टेंशन के मजे से स्वाद ले सकते हैं। आइए जानें...


1.पालक ढोकला
पालक ढोकला स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। इसमें बेसन, दही, सूजी से बनाया जाता है, जो वजन कम करने में मदद करते हैं। वेट लॉस के लिए आप इसे स्नैक्स के तौर पर खा सकते हैं।

2.मेथी चिला
मेथी चिला वजन घटाने के लिए एक परफेक्ट स्नैक्स आइटम है। आप इसे नियमित रूप से शाम या सुबह के नाश्ते में शामिल कर सकते हैं। यह वजन घटाने में मददगार है।

3.मखाना
मखाना सेहत के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। चाहें तो आप मखाना को बिना घी या तेल के भी रोस्ट कर खा सकते हैं। या कम मात्रा में घी या तेल में फ्राई कर भी स्नैक्स में शामिल कर सकते हैं।

4.उपमा
उपमा स्वादिष्ट होने के साथ सेहत के लिए भी फायदेमंद है। आप इसे कई तरह की सब्जियों से तैयार कर सकते हैं। यह लो कैलोरी ब्रेकफास्ट है।

5. पॉपकॉर्न खाएं
पॉपकॉर्न में कैलोरी काफी कम मात्रा में होती है। अगर आप वजन कम करना चाहते हैं, तो इसे पॉपकॉर्न खा सकते हैं। यह पाचन को सुधार करता है और इससे वजन घटाने में मदद मिलती है।

6.स्प्राउट्स
स्प्राउट्स पोषक तत्वों से भरपूर होते हैं। इसमें फाइबर और कई अन्य विटामिन्स पाए जाते हैं। यह वजन कम करने में मदद करता है। आप स्नैक के रूप में स्प्राउट्स का सेवन कर सकते हैं।


Next Story