लाइफ स्टाइल

सर्दियों में आंखो को पोषण देने के लिए इस फूड्स का करें सेवन

Ritisha Jaiswal
15 Dec 2021 5:27 AM GMT
सर्दियों में आंखो को पोषण देने के लिए इस फूड्स का करें सेवन
x
आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों के कारण बड़ी संख्या में लोग आंखों की समस्याओं से जूझ रहे हैं।



आज के समय में खराब लाइफस्टाइल और गलत खानपान की आदतों के कारण बड़ी संख्या में लोग आंखों की समस्याओं से जूझ रहे हैं। दिन-रात कंप्यूटर या मोबाइल की स्क्रीन पर नजरे गड़ाए रखने से भी आंखों पर असर पड़ता है। ड्राईनेस, लालपन, मोतियाबिंद, आंखें खराब होने जैसी दिक्कतों से अक्सर परेशान रहते हैं। आलम ये है कि छोटे-छोटे बच्चों को भी चश्मा लग रहा है। आंखों की रोशनी एक बार खराब हो जाए तो इसे वापस सही नहीं किया जा सकता है। लेकिन अगर अपनी डाइट में ऐसी चीजें शामिल करेंगे जो नेचुरल तरीके से आइसाइट के लिए अच्छी होती हैं तो नजर का चश्मा उतर सकता है। यही नहीं नियमित रूप से पौष्टिक आहार लेने ने आंखों की रोशनी खराब नहीं होगी। आइए जानते हैं कि सर्दियों में मिलने वाले कौन से फूड्स आंखों के लिए अच्छे होते हैं।

आंखों के लिए बेहद फायदेमंद हैं ये विंटर फूड्स

पालक
विटामिन और मिरनल से भरपूर पालक का साग, आंखों के लिए काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटीऑक्सीडेंट गुण भी पाए जाते हैं। किसी भी रूप में पालक का सेवन करने से मोतियाबिंद से बचा जा सकता है।
गाजर का जूस
सर्दियों में गाजर खूब खाया जाता है। कोई इसका हलवा खाना पसंद करता है तो किसी को सलाद में गाजर खाना अच्छा लगता है। लेकिन गाजर का जूस आंखों के लिए बहुत ही लाभदायक है। इसमें पाया जाने वाला बीटा कैरोटीन तत्व आंखों को स्वस्थ रखने में मदद करता है। सुबह खाली पेट गाजर के जूस का सेवन करने से दोगुना लाभ मिलता है।
आंवला
आंवला सेहत के लिए बेहद गुणकारी होता है। ये इम्यूनिटी को तो मजबूत रखता ही है। साथ ही आंख और बालों के लिए भी फायदेमंद माना जाता है। आंवला का सेवन करने से सेल्स को मजबूत बनती हैं। साथ ही आंख के अंदर स्थित रेटिना को भी मजबूती मिलती है।
शकरकंद
सर्दियों में भुने या उबले हुए शकरकंद खाने का अलग ही मजा है। ये आंखों की रोशनी बढ़ाने में सहायक होत है। स्वीट पोटैटो में एंटीऑक्सीडेंट होते हैं शरीर को डिटॉक्सीफाई करने और सूजन को कम करने में मदद करते हैं।
संतरे
सभी फल सेहत के लिए अच्छे होते हैं। लेकिन ठंड के मौसम में संतरे का सेवन करना काफी फायदेमंद होता है। इसमें एंटीऑक्सीडेंट होते हैं जो आंखों की रोशनी को बढ़ावा देते हैं। इसके अलावा संतरा विटामिन ए का भी अच्छा स्रोत है जो आपके रेटिना के लिए फायदेमंद होता है।


Next Story