लाइफ स्टाइल

नींद भगाने के लिए खाएं ये 5 हेल्दी फूड्स, जानें फायदे

Tulsi Rao
18 Jun 2022 1:38 PM GMT
नींद भगाने के लिए खाएं ये 5 हेल्दी फूड्स, जानें फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। क्या रातभर सोने के बाद भी सुबह आपको काफी ज्यादा नींद लगी होती है? क्या सुबह आपको आलस भगाने के लिए एक्स्ट्रा कप कॉफी की जरूरत होती है? अगर हां, तो इसके लिए आपको कॉफी या चाय की नहीं, बल्कि हेल्दी आहार की जरूरत है। जी हां, सुबह की नींद या फिर काम के वक्त नींद आने को भगाने केे लिए ढेरों कप कॉफी या चाय पीने के बजाय हेल्दी आहार का चुनाव करें। इससे आप अपनी नींद को भगा सकते हैं। आज हम आपको इस लेख में कुछ ऐसे आहार के बारे में बताएंगे, जिससे आप अपनी नींद को भगा सकते हैं। आइए जानते हैं नींद भगाने के लिए क्या खाएं?

नींद भगाने के लिए क्या खाएं? (what to eat to reduce sleepiness)
1. एवोकाडो है फायदेमंद
भरपूर नींद लेने के बावजूद अगर आपको सुबह या काम के वक्त नींद आती है, तो इस स्थिति में अपने आहार में एवोकाडो को शामिल करें। एवोकाडो के सेवन से नींद को भगाने में मदद मिलेगी। दरअसल, एवोकाडो में विटामिन, खनिज और हेल्दी फैट होता है, जो आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। वहीं, इसमें फाइबर की भी अधिकता होती है, जो आपके शरीर में शुगर के स्तर को कम करता है। सुबह के प्लेट में अगर आप एवोकाडो को शामिल करते हैं, तो आप पूरे दिन एनर्जेटिक रहेंगे। साथ ही आपकी नींद भी भागेगी।
2. तरबूज का करें सेवन
नींद भगाने के लिए तरबूज काफी हेल्दी ऑप्शन हो सकता है। यह आपके शरीर को हाइड्रेट रखता है। साथ ही इसके सेवन से आपको काफी अच्छा भी महसूस होता है। इसमें लगभग 90 प्रतिशत पानी होता है। साथ ही इसमें कई तरह के विटामिंस, खनिज और एंटीऑक्सिडेंट पाए जाते हैं। इसके अलावा यह एमिनो एसिड एल-सिट्रीलाइन से भरपूर होता है, जो आपकी मांसपेशियों के दर्द को कम करता है। इसके सेवन से आपके शरीर को ऊर्जा मिल सकता है। तरबूज में मौजूद इन ढेरों गुणों की वजह से आप नींद को भगा सकते हैं।
3. बादाम है जरूरी
बादाम आपके लिए काफी बेहतर ऑप्शन हो सकता है। इसमें मौजूद प्रोटीन, फाइबर और हेल्दी मोनोअनसैचुरेटेड फैट शरीर को एनर्जी प्रदान करते हैं। इससे आलस और थकान दूर रहती है। इसके अलावा बादाम में विटामिन बी कॉम्पलेक्स होता है, जो शरीर को एनर्जेटिक रखता है। बादाम मैग्नीशियम से भी भरपूर होता है, जो मांसपेशियों की थकान को दूर करने में असरदार है। सुबह के नाश्ते में अगर आप 5 से 6 बादाम शामिल करते हैं, तो दिनभर एनर्जेटिक बने रहेगें।
4. केला खाएं
शरीर को एनर्जेटिक और नींद को भगाने के लिए केला का सेवन किया जाता है। यह पोटैशियम से भरपूर आहार होता है। इसके सेवन से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बेहतर होता है। साथ ही केला मैग्नीशियम और विटामिन बी का अच्छा स्त्रोत माना जाता है। सुबह के नाश्ते में केले को एक परफेक्ट ब्रेकफास्ट माना गया है।
5. पालक भी है जरूरी
नींद को भगाने के लिए अपने आहार में पालक को शामिल करें। पालक में मौजूद विटामिन सी, फोलेट, आयरन आपके शरीर को ऊर्जा प्रदान करता है। साथ ही यह विटामिन और खनिज का अच्छा स्त्रोत है। शरीर में आयरन की कमी होने पर नींद और थकान आती है। इसलिए पालक का सेवन करें। यह आयरन की कमी को पूरा कर सकता है, जिससे आपको नींद नहीं आएगी। साथ ही थकान और कमजोरी भी दूर रहती है।
शरीर में पोषक तत्वों की कमी के कारण नींद, थकान जैसी परेशानी दूर रहती है। इसलिए अगर आप अपने शरीर को हेल्दी बनाए रखना चाहते हैं, तो डाइट पर विशेष ध्यान दें। ताकि आपका शरीर एनर्जेटिक रहे। साथ ही कमजोरी और थकान भी दूर रहे।


Next Story