लाइफ स्टाइल

रोजाना खाएं भीगे हुए बादाम, मिलेंगे जबरदस्त फायदे

Tara Tandi
20 Feb 2022 8:43 AM GMT
रोजाना खाएं भीगे हुए बादाम, मिलेंगे जबरदस्त फायदे
x
बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। बेहतर स्वास्थ्य को सुनिश्चित करने के लिए सभी लोगों को नियमित रूप से पौष्टिक चीजों के सेवन की सलाह दी जाती है। इसमें नट्स यानी कि सूखे मेवे खाना आपके लिए विशेष लाभकारी माना जाता है। अध्ययनों में रोजाना बादाम खाने को विशेष लाभदायक बताया गया है, इसमें भी भीगे हुए बादाम का सेवन इसके फायदों को कई गुना बढ़ा देता है। हम सभी जानते हैं कि बादाम आंखों, दिमाग और शरीर के कई अन्य कार्यों को फायदा पहुंचाता है, लेकिन भीगे हुए बादाम वास्तव में हमारे शारीरिक सिस्टम को दोगुना बूस्ट दे सकते हैं।

स्वास्थ्य विशेषज्ञों के मुताबिक रोज सुबह खाली पेट भीगे हुए बादाम खाना न सिर्फ दिमाग को तेज करता है, साथ ही शारीरिक स्वास्थ्य के लिए भी इसके अद्भुत लाभ हो सकते हैं। शोध में पता चलता है कि भीगे हुए बादाम पाचन तंत्र को ठीक रखने से लेकर कैंसर पैदा करने वाले एजेंटों से लड़ने तक में लाभ प्रदान करता है। भीगे हुए बादाम के कई और भी फायदे हैं, आइए आगे की स्लाइडों में इस बारे में विस्तार से जानते हैं।
दिमाग को बनाता है तेज
बादाम का सेवन दिमाग तेज करने के लिए वर्षों से किया जाता रहा है। असल में बादाम एल-कार्निटाइन का अच्छा स्रोत है जो मस्तिष्क की नई कोशिकाओं को बढ़ावा देने में मदद करता है। इसके अलावा बादाम फेनिलएलनिन से भी भरपूर होते हैं जो याददाश्त और समग्र संज्ञानात्मक कार्य में सुधार के लिए जाने जाते हैं। इस सूखे मेवे में विटामिन-ई और बी-6 की उपस्थिति होती है, जो मस्तिष्क की कोशिकाओं को स्वस्थ बनाए रखने में मददगार है। भीगे हुए बादाम इन गुणों को बढ़ा देते हैं, साथ ही शरीर को पोषक तत्वों को बेहतर तरीके से अवशोषित करने में मदद करते हैं।
पाचन को बेहतर बनाए रखता है भीगा बादाम
बेहतर पाचन के लिए भीगे बादाम का सेवन करना आपके लिए विशेष लाभदायक हो सकता है। भीगे हुए बादाम खाने से पाचन क्रिया आसान हो जाती है। भीगे हुए बादाम लिपिड-ब्रेकिंग एंजाइम, लाइपेस को रिलीज करते हैं जो भोजन में मौजूद वसा पर काम करने के लिए जाना जाता है। इस तरह शरीर के पाचन तंत्र को स्वस्थ बनाए रखने में इसका सेवन लाभदायक हो सकता है। हालांकि बादाम का सेवन बहुत अधिक मात्रा में करने से पाचन संबंधी दिक्कतें भी बढ़ सकती हैं।
गर्भवती महिलाओं को जरूर खाने चाहिए भीगे बादाम
गर्भावस्था के दौरान डॉक्टर्स नट्स का सेवन करने की सलाह देते हैं। इसके लिए भीगे हुए बादाम को लिस्ट में डाल दें। ऐसा इसलिए है क्योंकि बादाम फोलेट का अच्छा स्रोत हैं जो नेचुरल लेवर को बढ़ावा देने वाले हार्मोन उत्पन्न करते हैं। इसके अलावा बादाम, बच्चों में जन्मजात हृदय दोष और तंत्रिका ट्यूब से संबंधित जोखिमों को दूर करने में भी सहायक है। कच्चे बादाम को भी फोलेट का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन भिगोने पर इसके पोषक तत्वों के अवशोषण की शक्ति बढ़ जाती है।
Next Story