लाइफ स्टाइल

आप नाश्ते में प्रतिदिन खाएं इतने अंडे, आंखों की रोशनी सहित होंगे यह तमाम फायदे, जानिए सबकुछ

Neha Dani
28 Jun 2022 11:18 AM GMT
आप नाश्ते में प्रतिदिन खाएं इतने अंडे, आंखों की रोशनी सहित होंगे यह तमाम फायदे, जानिए सबकुछ
x
अंडा एक हाई प्रोटीन फूड है, जो मसल्स की ताकत बढ़ा देगा।

शरीर को स्वस्थ रखने के लिए इंसान क्या कुछ नहीं करता है, लेकिन जब बीमारियां लगती हैं तो काया कमजोर हो जाती है। अगर आप खाना खाने पर ध्यान रखेंगे तो शायद आपकी आयु भी लंबी रहेगी और शरीर कभी आपको धोखा नहीं देगा। आप अच्छा खाने से स्वस्थ महसूस करेंगे। अगर आप सही से चीजें नहीं खा पी पा रहे हैं तो आपका डाइजेशन बिगड़ जाता है, जिससे कई खतरनाक बीमारियां घेर लेती हैं।


इसलिए जरूरी है कि आप अच्छी ताकत की चीजें खाएं, जिससे भविष्य में कोई परेशानी पैदा ना हो। इस लिए अगर आप अंडे का सेवन आपके लिए वरदान साबित होगा, जिससे आंखों की रोशनी ताकत मिलेगी, साथ ही शारीरिक कमजोर छूमंतर हो जाएगी। इसलिए सुबह-सुबह रोजाना उबला हुआ एक अंडा जरूर खाएं।

उबालकर खाएं एक अंडा


अगर अपने आपको स्वस्थ रखना है तो फिर रोजाना सुबह-सुबह एक अंडा उबालकर जरूर खाएं, जिससे आपका शरीर स्वस्थ रहेगा। अंडों में न्यूट्रिशन की बात करें तो इसमें प्रचुर मात्रा में प्रोटीन होता है। इसके साथ विटामिन ए, फोलेट, विटामिन बी5, विटामिन बी12, फोस्फोरस, सेलेनियम, विटामिन ई, विटामिन के, विटामिन बी6, कैल्शियम, जिंक और विटामिन डी भी होता है। इसलिए रोजाना एक अंडा जरूर खाएं।

दिमाग को बनाता है मजबूत
अगर आप कमजोर याददाश्त की दवा ढूंढ रहे हैं, तो नाश्ते में रोजाना अंडे का सेवन शूरू कर दें, जिससे कई मुसीबत खत्म हो जाएंगी। अंडे में मौजूद फोलेट, विटामिन बी6, विटामिन बी12 और कोलीन मूड और याददाश्त को तेज करने वाले न्यूरोट्रांसमीटर को हेल्दी बनाने में मदद करते हैं। वहीं, अंडे में मौजूद ओमेगा-3 फैटी एसिड भी डिप्रेशन, चिंता, तनाव जैसी मानसिक समस्याओं से राहत दिलाता है।

आंखों की रोशनी को बढ़ाता है एक अंडा
अंडों के पीले भाग में lutein और zeaxanthin एंटीऑक्सीडेंट होते हैं, जो आंखों की समस्या होने से रोकते हैं। साथ ही अंडा खाने से विटामिन ए मिलता है, जिससे आंखों का स्वास्थ्य बेहतर रहता है और रोशनी भी सही रहती है।

कमजोरी को दूर करता है
प्रोटीन की कमी के कारण पुरुषों में शारीरिक कमजोरी आने लगती है. जो कि उनकी सेक्शुअल हेल्थ पर भी बुरा असर डालती है। पुरुष ब्रेकफास्ट में एक उबला अंडा खाकर शारीरिक कमजोरी को दूर कर सकते हैं। अंडा एक हाई प्रोटीन फूड है, जो मसल्स की ताकत बढ़ा देगा।



Next Story