लाइफ स्टाइल

हैल्दी स्नैक्स के तौर पर करें नाचोज का सेवन, आसानी से बनाए घर पर

Kajal Dubey
9 Aug 2023 6:30 PM GMT
हैल्दी स्नैक्स के तौर पर करें नाचोज का सेवन, आसानी से बनाए घर पर
x
क्सर हल्की भूख लगने लग जाती हैं जो इंसान को बेहद परेशान करती है। इस दौरान कुछ हल्का-फुल्का मिल जाए तो क्या कहनें! अगर आप घर पर कुछ हल्का-फुल्का बनाने की सोच रहे हैं, तो आज हम लेकर आए हैं आपके लिए नाचोज बनाने की रेसिपी। हैल्दी स्नैक्स के तौर पर इसका सेवन किया जा सकता हैं। इसे बनाने में ज्यादा समय भी नहीं लगता हैं। बच्चों से लेकर बड़े तक सभी इस स्नैक्स ला स्वाद लेना पसंद करेंगे। हैल्दी स्नैक्स के तौर पर नाचोज एक बेहतरीन विकल्प बनेगा। जानते हैं इसकी रेसिपी।
आवश्यक सामग्री
- 1 कप गेंहू का आटा
- 1/4 कप बेसन
- 1/2 छोटी टीस्पून हल्दी पाउडर
- 1/2 छोटी टीस्पून अजवाइन
- नमक स्वादानुसार
- तेल
बनाने की विधि
- नाचोज बनाने के लिए एक बर्तन में गेंहू का आटा, बेसन, 1 टेबलस्पून तेल , हल्दी पाउडर, अजवाइन और नमक डालकर मिला लें।
- अब थोड़ा-थोड़ा पानी डालकर टाइट आटा गूंथ लें।
- अब आटे को 20-25 मिनट के लिए अलग रख दें।
- तय समय बाद आटे को हाथों की मदद से अच्छी तरह से मसल लें।
- अब आटे की बड़ी लोई बना लें।
- अब लोई को चौकोर आकार में बेल लें।
- किसी चाकू की मदद से लोई को चौकोर आकार में काट लें फिर इसे तिकोने शेप में काट लें।
- अब काटें की मदद से बीच-बीच में निशान कर दें।
- इसी तरह से सारी लोई बेल कर काट लें।
- अब मीडियम आंच पर कढ़ाई में तेल गर्म करने के लिए रख दें।
- तेल के गर्म होते ही नाचोज डालकर गोल्डन ब्राउन होने तक तल लें।
- इसी तरह सारे नाचोज तलकर प्लेट में निकाल लें।
- तैयार है क्रिस्पी स्वादिष्ट नाचोज।
- इन्हें टोमेटो सालसा, चटनी के साथ सर्व करें।
Next Story