लाइफ स्टाइल

इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए रोजाना खाएं अंडे, जानें खाने का तरीका

Tara Tandi
20 Jan 2022 3:25 AM GMT
इम्यूनिटी बूस्ट करने के लिए रोजाना खाएं अंडे, जानें खाने का तरीका
x
भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप फिर से बढ़ता जा रहा है। इसके चलते कई लोग इस संक्रमण से बचने के लिए अपनी जीवनशैली और खानपान की आदतों में भी बदलाब करने लगें हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। भारत में कोरोनावायरस का प्रकोप फिर से बढ़ता जा रहा है। इसके चलते कई लोग इस संक्रमण से बचने के लिए अपनी जीवनशैली और खानपान की आदतों में भी बदलाब करने लगें हैं। अगर आप कोविड-19 से से बचे रहना चाहते हैं या इससे जल्दी ठीक होना चाहते हैं तो इसके लिए आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता का मजबूत होना बहुत आवश्यक होता है। ऐसे में आज हम आपको इम्यूनिटी बूस्टर के लिए अंडे खाने के तरीके बताने जा रहे हैं। अगर आप अंडा खाना पसंद करते हैं तो आपको अंडा खाते दौरान कुछ खास बातों का ख्याल रखना जरूरी होता है, तो चलिए जानते हैं अंडे खाने का सही तरीका-

उबले अंडे खाएं
कोरोना काल (Covid-19) में अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता (Immune System) को मजबूत बनाने के लिए अपने आहार में अंडा शामिल करना एक बहुत ही हेल्दी विकल्प है। लेकिन हर चीज की तरह अंडे खाने का भी एक अलग तरीका होता है। आपको अंडों को हमेशा उबालकर ही खाना चाहिए। इसके अलावा आप चाहें तो कम ऑयल में बना ऑमलेट या हाफ बॉयल एग का भी सेवन कर सकते हैं।
कच्चे अंडे न खाएं
कोरोनावायरस के दौरान आपको अपनी डाइट का विशेष ख्याल रखन बहुत आवश्यक होता है। लेकिन ऐसे में आप बिन पकाए यानि कि कच्चे अंडे खाने से बिल्कुल परहेज करें। आपको बता दें कुछ लोग कच्चे अंडे को फोड़कर सीधे तौर पर खा लेते हैं। इससे आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। ऐसा इसलिए क्योंकि कच्चे अंडे में प्रोटीन की मात्रा अलग-अलग भागों में होती है।
दिन में केवल 3 अंडे ही खाएं
अंडों पोषण से भरपूर होते हैं। लेकिन इसका अर्थ ये नहीं है कि आप इन्हें खाते वक्त इनकी मात्रा पर विशेष ध्यान न दें। इसलिए आपको दिनभर में केवल 3 या 4 अंडे ही खाने चाहिए। ज्यादा अंडे खाने से आपकी हेल्थ को हानि हो सकती है।


Next Story