लाइफ स्टाइल

गर्मी में इस तरह से खाएं अजवाइन, जानें फायदे

Tulsi Rao
18 Jun 2022 9:23 AM GMT
गर्मी में इस तरह से खाएं अजवाइन, जानें फायदे
x

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। गर्मी में हम सभी ठंडी तासीर वाले खाद्य पदार्थों का अधिक मात्रा में सेवन करते हैं। क्योंकि इससे पेट को ठंडक मिलती है, गर्मी की वजह से होने वाली जलन भी शांत होती है। लेकिन इसका मतलब है नहीं है कि गर्म चीजों को पूरी तरह से बंद कर दिया जाए। आप गर्मी में कुछ मात्रा में गर्म तासीर वाले खाद्य पदार्थ भी ले सकते हैं। अजवाइन, ऐसा ही एक गर्म फूड है, जिसे अकसर लोग सर्दियों में खाते हैं। गर्मी में इसका सेवन बंद कर देते हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं गर्मी में भी अजवाइन खाना फायदेमंद (Is Ajwain Good in Summer) हो सकता है।

तो चलिए विस्तार से जानते हैं गर्मी में अजवाइन खाने से कौन-कौन से फायदे (Ajwain Benefits for Summer in Hindi) मिल सकते हैं-
अजवाइन के पोषक तत्व (Ajwain Nutrition Value)
अजवाइन पोषक तत्वों से भरपूर होता है। इसमें कार्बोहाइड्रेट, प्रोटीन, फाइबर, कैल्शियम, फॉस्फोरस, जिंक, आयरन और ओमेगा-3 फैटी एसिड काफी अच्छी मात्रा में पाया जाता है। इसके अलावा अजवाइन में सोडियम, पोटेशियम, फोलेट, बीटा केरोटीन, विटामिन ए और मैग्नीशियम भी होता है।
गर्मी में अजवाइन खाने के फायदे : Ajwain Benefits in Hindi : Garmi me Ajwain ke Fayde
वैसे तो सर्दियों में अजवाइन का सेवन अधिक मात्रा में किया जाता है। लेकिन गर्मी में भी अजवाइन का सेवन किया जा सकता है। गर्मी में अजवाइन खाने से पेट से जुड़ी समस्याएं दूर हो सकती हैं। साथ ही अजवाइन भूख को भी बढ़ाता है।
1. पाचन में सुधार करे अजवाइन
अजवाइन पाचन तंत्र के लिए काफी फायदेमंद होती है। गर्मी में अधिकतर लोगों को पाचन की समस्या से परेशान होना पड़ता है। अजवाइन खाने से ये समस्याएं दूर हो सकती है। अजवाइन के नियमित सेवन से पेट होने वाली अपच, गैस और एसिडिटी से भी आराम मिलता है।
2. भूख बढ़ाए अजवाइन
गर्मी में पाचन तंत्र सही से काम नहीं करता है, इससे अकसर भूख में कमी हो सकता है। अजवाइन भूख को बढ़ाने में मदद कर सकता है। गर्मियों में अजवाइन खाने से शरीर को स्वस्थ और ऊर्जावान रखने में मदद मिलती है।
3. बॉडी डिटॉक्स करे अजवाइन
अजवाइन खाने से शरीर में जमा विषाक्त पदार्थ भी आसानी से निकल जाते हैं। अजवाइन में एंटीऑक्सीडेंट भरपूर होते हैं। ऐसे में यह शरीर को फ्री रेडिकल्स से बचाता है। साथ ही शरीर में मौजूद हानिकारक विषाक्त पदार्थों को भी निकलाने में मदद कर सकता है।
4. मेटाबॉलिज्म में सुधार करे
अजवाइन मेटाबॉलिक रेट को बढ़ाने में भी मदद कर सकता है। यह कैलोरी को बर्न करन में मदद कर सकता है। मेटाबॉलिज्म में सुधार करने के लिए आप अजवाइन का सेवन कर सकते हैं।
गर्मी में अजवाइन का सेवन कैसे करें? (How to Eat Ajwain in Hindi)
अजवाइन का सेवन कई तरीकों से किया जा सकता है। अजवाइन को पेट से जुड़ी समस्याओं को ठीक करने के लिए किया जा सकता है। आप अजवाइन का सेवन अपनी समस्या के अनुसार कर सकते हैं।
आप अजवाइन का पानी पी सकते हैं। इसके लिए आप अजवाइन को रातभर पानी में भिगोकर रख दें। सुबह उठकर इसका पानी पी लें।
इसके अलावा आप अजवाइन का काढ़ा भी पी सकते हैं। अजवाइन का काढ़ा बनाने के लिए आप एक गिलास पानी में 2 चम्मच अजवाइन डालें। इसे अच्छी तरह से उबाल लें। फिर इसे छानकर पी लें।
अजवाइन का सेवन चाय के रूप में भी लिया जा सकता है। इसके लिए आप अजवाइन को एक गिलास पानी में उबालें। इसमें दूध आदि भी डाला जा सकता है।
आप चाहें तो अजवाइन को सीधा पानी के साथ भी ले सकते हैं। इसके लिए एक चम्मच अजवाइन लें, इसे खा लें और ऊपर से पानी पी लें।
अजवाइन का रायता भी फायदेमंद हो सकता है। इसके लिए आप दही में अजवाइन और जीरा को भूनकर डालें। इससे दही का टेस्ट भी बढ़ेगा।
आप भी गर्मियों की डाइट में अजवाइन को शामिल कर सकते हैं. लेकिन गर्मी के मौसम में कम मात्रा में ही अजवाइन का सेवन करें। बहुत अधिक मात्रा में अजवाइन खाने से बचें।


Next Story