लाइफ स्टाइल

रोजाना खाए मुठ्ठी भर भुने हुए चने, इम्यूनिटी होगा मजबूत

Bharti sahu
25 Nov 2021 2:22 PM GMT
रोजाना खाए मुठ्ठी भर भुने हुए चने, इम्यूनिटी होगा मजबूत
x
भुने चने का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है

भुने चने का नियमित रूप से सेवन करने से शरीर को कई स्वास्थ्य समस्याओं से बचाया जा सकता है। इसमें जरूरी पोषक तत्व पाए जाते हैं। प्रोटीन, कैल्शियम, आयरन, फाइबर और कार्बोहाइड्रेट से भरपूर होने के कारण भुना चना शरीर को कई गंभीर बीमारियों के बचाने में सहायक होता है। सर्दियों में भुने चने को डाइट में शामिल करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है। इसके अलावा रोजाना एक मुठ्ठी भुने चने का सेवन करने से पाचन को बेहतर रखा जा सकता है। डायबिटीज मरीजो को भुना चना जरूर खाना चाहिए। ये शुगर लेवल को कंट्रोल रखने में मददगार साबित हो सकता है। जानिए भुने चने को डाइट में शामिल करने से कौन सी 6 बीमारियों को दूर रखा जा सकता है।

मजबूत बनती हैं हड्डियां
दूध और दही की तरह भुने चने में भी कैल्शियम की भरपूर मात्रा पाई जाती है। यही वजह है कि इसका सेवन करने से हड्डियां मजबूत बनती हैं।
बनी रहती है शरीर की ऊर्जा
भुना चना फाइबर, आयरन और कार्बोहाइड्रेट का अच्छा सोर्स माना जाता है। इसका सेवन करने से शरीर की ऊर्जा को बनाए रखने में मदद मिल सकती है।
सही रहता है पाचन
हाजमा सही रहने से पेट संबंधी बीमारियां दूर रहती हैं। फाइबर रिच फूड गैस और अपच की समस्या को दूर रखते हैं। भुने चने में अच्छी मात्रा में फाइबर पाया जाता है। इसलिए इसका सेवन करने से पाचन दुरुस्त रहता है।
स्ट्रांग होती है इम्यूनिटी
सर्दियों में बीमारियों से बचाव के लिए रोग प्रतिरोधक क्षमता को मजबूत बनाए रखना जरूरी होता है। रोजाना मुठ्ठी भर भुने चने का सेवन करने से इम्यूनिटी को मजबूत बनाने में मदद मिल सकती है।
डायबिटीज रोगियों के लिए फायदेमंद
भुने हुए चने में ग्लाइसेमिक इंडेक्स बहुत कम होता है, जिससे शुगहर लेवर को कंट्रोल रखने में मदद मलिती है। इस वजह से डायबिटीज मरीजों को भुने हुए चने के सेवन की सलाह दी जाती है।
कंट्रोल रहता है वजन
भुने चने में कैलोरी की मात्रा काफी कम पाई जाती है। इसके अलावा फाइबर के गुण होने से जल्दी-जल्दी भूख नहीं लगती है, जिससे ज्यादा खाने से बचा जा सकता है। भुने चने को स्नैक के तौर पर खाने से वजन को कंट्रोल किया जा सकता है।


Next Story