लाइफ स्टाइल

रोजाना खाएं 1 केला, मिलेंगे जबरदस्त लाभ

Tara Tandi
3 July 2022 12:23 PM GMT
रोजाना खाएं 1 केला, मिलेंगे जबरदस्त लाभ
x
कई पोषक तत्वों से भरपूर केला आपको जबरदस्त फायदे देता है। यह एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। कई पोषक तत्वों से भरपूर केला आपको जबरदस्त फायदे देता है। यह एक ऐसा फल है, जिसके सेवन से आप कई बीमारियों से बच सकते हैं। अगर आप इसे रोज अपनी डाइट में शामिल करते हैं तो गजब के फायदे मिलेंगे। ब्लड सर्कुलेशन कंट्रोल करने से लेकर यह पाचन को सही रखने में बेहद फायदेमंद है। एनर्जी से भरपूर होने के कारण एथलीट प्रतिदिन केले का सेवन अवश्य करते हैं। केले के सेवन के साथ वर्कआउट करना जरूरी होता है, यदि आप वर्कआउट कम और केले का सेवन तय मात्रा से ज्यादा करते हैं तो आपके शरीर पर चर्बी बढ़ सकती है।

केला है बेहद फायदेमंद

जाने माने आयुर्वेदिक डॉक्टर अबरार मुल्तानी कहते हैं कि केला खाने वालों का एनर्जी लेवल साधारण व्यक्ति से ज्यादा होता है। एनर्जी लेवल बढ़ाने के साथ ही केले में विटामिन, आयरन और फाइबर पाया जाता है। अगर आपके घर में किसी को दस्त लग गए हैं तो पके केले को फेंटकर मक्खन की तरह बना लें। अब इसमें कुछ दानें मिश्री के मिलाकर दिन में दो से तीन बार लें। ऐसा करने से लूज मोशन की समस्या में आराम मिलेगा।

रोज 1 केला खाने के जबरदस्त लाभ (Amazing benefits of eating 1 banana daily)

1. कमजोरी दूर रहेगी अगर सुबह-सुबह ऑफिस या कॉलेज जाने के चक्कर में ब्रेकफास्ट छूट जाता है तो एक केला खाकर निकलें, क्योंकि केला खाने से इंस्टेंट एनर्जी मिलती है। यह आपको दिनभर की ऊर्जा देता है। इसके सेवन कमजोरी दूर होती है।

2. तनाव दूर रहेगा केले में ट्रिप्टोफैन नामक तत्व पाया जाता है। इस ट्रिप्टोफैन की वजह से हमारे शरीर में सेरोटोनिन बनता है। सेरोटोनिन को हैप्पी हार्मोन भी कहा जाता है। इससे तनाव दूर रहता है।

3. पाचन रहेगा ठीक हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, केले में जो स्टार्च होता है, वह हमारे पाचन तंत्र के लिए अहम गुड बैक्टीरिया के लिए फायदेमंद होता है। केले एंटी एसिड भी होते हैं, इसलिए अगर आपको सीने में जलन की समस्या होती है तो केले का सेवन आपको फायदा पहुंचाएगा।

4. वजन रहता है कंट्रोल अगर आप वजन कंट्रोल करना चाहते हैं तो नाश्ते में केला खाएं। इससे देर तक भूख नहीं लगती। इस तरह वजन को नियंत्रित रखा जा सकता है। केला खाने का सही वक्त केला खाने का सही समय सुबह 8 से 9 बजे का होता है।


Next Story