लाइफ स्टाइल

लौकी का जूस बनाने का आसान तरीका, जाने विधि

Admin2
26 Jun 2023 10:24 AM GMT
लौकी का जूस बनाने का आसान तरीका, जाने विधि
x
गर्मियों के मौसम में खूब लौकी आती हैं और इसे खाने से शरीर को कई फायदे मिलते हैं। लेकिन कुछ लोगों को लौकी बिल्कुल पसंद नहीं होती और इसे खाने में वो आनाकानी करती है। इसलिए आप लौकी का जूस बनाकर भी इसे पिला सकते हैं। लौकी का जूस पीने से कई फायदे होते हैं।
ये एक पौष्टिक पेय है, जो गर्मियों में ठंडक पहुंचाता है। साथ ही इसके सेवन से शरीर की ऊर्जा की बढ़ोतरी होती है। लौकी के जूस को आप वजन घटाने या बॉडी डिटॉक्स ड्रिंक के रूप में अपनी डाइट में शामिल कर सकते हैं। इसलिए आज हम आपको लौकी जूस बनाने की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो बेहद आसान है।
सामग्री
लौकी – 1 (छीली हुई और कटी हुई)
नींबू – 1 (रस निकाला हुआ)
शक्कर या शहद – 1 चम्मच
यह भी पढ़ें- Paneer Pakora Recipe: बारिश के मौसम में लें पनीर पकोड़े का मजा, इस विधि से 10 मिनट में करें तैयार
Lauki ka juice बनाने की विधि
लौकी का जूस बनाने के लिए आपको सबसे पहले लौकी लेना है।
इसके बाद इसे अच्छे से धो लें और फिर इसे छील लें।
छीलने के बाद फिर से लौकी को अच्छे से धो लें।
अब लौकी को लंबे टुकड़ों में काटें और बीज निकाल लें।
फिर लौकी के टुकड़ों को जूसर में डालकर ब्लेंड कर लें।
अब इस तैयार मिश्रण को छानकर एक गिलास में निकाल लीजिए।
इसके बाद लौकी का जूस में नींबू रस डाल लें और इसे अच्छे से मिला लें।
इसके बाद अगर आपको लगता है, तो इसमें आप शक्कर या किसी अन्य स्वीटनर को भी मिला सकता है।
इसके बाद लौकी के जूस को ठंडा होने के लिए फ्रिज में रख दें।
फिर जब ये ठंडा हो जाए, तो इसमें थोड़ा नमक और जीरा पाउडर मिला लें।
इसके बाद लौकी जूस को गिलास में डालें और सर्व करें।
Next Story