लाइफ स्टाइल

Easy Snacks Recipe: खाना बनाने का नहीं है मन तो फटाफट बनाएं ये डिश

Sarita
22 Jan 2025 8:59 AM IST
Easy Snacks Recipe: खाना बनाने का नहीं है मन तो फटाफट बनाएं ये डिश
x
Easy Snacks Recipe: खासतौर पर अब जब बारिश और उमस का मौसम है, तब तो खाना बनाने का मन भी नहीं करता। लेकिन कोई भी हर रोज बाहर का खाना नहीं खा सकता, क्योंकि बाहर का खाना खाने से तबियत खराब होने का डर भी होता है।
ऐसे में अगर आप घर से दूर अकेले रहते हैं और खाना बनाने का मन नहीं है, तो हम आपको कुछ ऐसे पकवानों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिन्हें आप झटपट तैयार कर सकते हैं। ये पकवान खाकर आपके पेट के साथ मन भी खुश हो जाएगा।
वेज सैंडविचVegetarian Sandwich
आज के समय में ज्यादातर घरों में ब्रेड तो रखा ही होता है। ऐसे में आप आसानी से अपनी मनपसंद सब्जियों को काटकर उससे वेज सैंडविच तैयार कर सकते हैं। अगर आपका मन है तो इसे सेंक लें, वरना आप इसे ऐसे भी खा सकते हैं। वेज सैंडविच बिना सिके खाने में भी स्वादिष्ट लगता है।
फ्रिज में अगर उबले हुए आलू रखें है तो आप आसानी से कटलेट तैयार कर सकते हैं। इसके लिए आपको बस आलुओं को मैश करना है। इनमें मसालों को मिक्स करके आपको बस इसमें सूजी मिलानी है और इसे तवे पर हल्के तेल में सेक लेना है। आप चाहें तो इसे तल भी सकते हैं। इसे चटनी के साथ गर्मागर्म खाएं।
स्प्राउट्सSprouts
अगर आपका खाना खाने का मन नहीं है तो 5-6 घंटे पहले चने को पानी में भिगो कर रख दें। इसको आप स्प्राउट्स की तरह तैयार करके खा सकते हैं। इसमें प्याज, टमाटर, खीरा, हरी मिर्च और नींबू का रस डालकर आप इसका स्वाद बढ़ा सकते हैं।
साबुदाना खिचड़ीSabudana Khichdi
अगर खाना बनाने का मन नहीं है लेकिन कुछ हैवी भी खाना है तो आप साबुदाना खिचड़ी तैयार कर सकते हैं। इसे बनाना काफी आसान होता है और साबुदाना खिचड़ी खाने में काफी स्वादिष्ट लगती है। इसे आप हरे धनिए की चटनी के साथ खा सकते हैं।
Next Story