लाइफ स्टाइल

Easy Sandwich Recipe :टेस्टी सैंडविच रेसिपी, मिनटों में होंगे तैयार

Sarita
5 Feb 2026 12:13 PM IST
Easy Sandwich Recipe :टेस्टी सैंडविच रेसिपी, मिनटों में होंगे तैयार
x
Easy Sandwich Recipe : अगर आप सैंडविच के शौकीन हैं और हर रोज एक ही तरह का आलू सैंडविच खाकर बोर हो गए हैं, तो यह आर्टिकल आपके लिए है. हम आपके लिए लाए हैं 5 ऐसे अनोखे और आसान सैंडविच आइडियाज (Easy Sandwich Ideas) जिन्हें बनाने में किचन का घंटों समय बर्बाद नहीं होगा. ये रेसिपीज न केवल झटपट तैयार होती हैं, बल्कि इनका स्वाद आपको और आपके परिवार को बार-बार बनाने पर मजबूर कर देगा|
वेज मेयो सैंडविच Veg Mayo Sandwich
यह बच्चों का सबसे पसंदीदा सैंडविच है. इसे बनाने के लिए बारीक कटी गाजर, शिमला मिर्च और कॉर्न को मेयोनीज में मिलाएं. इसमें थोड़ा नमक और काली मिर्च डालें. इस मिक्स्चर को ब्रेड पर लगाएं और हल्का सा टोस्ट करें|
क्विक आलू सैंडविच Quick Aloo Sandwich
अगर आपके पास उबले हुए आलू रखे हैं, तो यह सबसे बेस्ट है. आलू को मैश करके उसमें बारीक कटा प्याज, हरी मिर्च और चाट मसाला मिलाएं. ब्रेड के बीच में यह मसाला भरें और तवे पर मक्खन (Butter) लगाकर क्रिस्पी होने तक सेकें|
मलाई सैंडविच Creamy Malai Sandwich
जब घर में कुछ भी न हो, तो यह रेसिपी काम आती है. ताजी मलाई में थोड़ी चीनी या फिर बारीक कटी सब्जियां और नमक मिलाएं. इसे ब्रेड पर लगाकर सेक लें. यह बहुत ही सॉफ्ट और स्वादिष्ट लगता है|
पनीर भुर्जी सैंडविच Paneer Bhurji Sandwich
प्रोटीन से भरपूर नाश्ता चाहते हैं, तो पनीर को कद्दूकस करके उसमें थोड़ा नमक, मिर्च और धनिया मिलाएं. इसे ब्रेड के अंदर भरकर ग्रिल कर लें. यह सैंडविच आपको काफी देर तक फुल रखेगा|
ककड़ी-टमाटर सैंडविच Simple Cucumber Tomato Sandwich
यह सबसे ज्यादा रिफ्रेशिंग सैंडविच है. ब्रेड पर थोड़ा मक्खन और हरी चटनी लगाएं. उस पर ककड़ी और टमाटर के गोल स्लाइस रखें और ऊपर से थोड़ा सैंडविच मसाला छिड़कें. इसे बिना सेंकें भी खाया जा सकता है|
Next Story