लाइफ स्टाइल

Easy Samosa Recipe: घर पर ऐसे बनाएं आलू का समोसा कि लोग भूल जाएंगे बाहर का स्वाद

Sarita
9 July 2025 8:54 AM IST
Easy Samosa Recipe: घर पर ऐसे बनाएं आलू का समोसा कि लोग भूल जाएंगे बाहर का स्वाद
x
Easy Samosa Recipe: यहां हम बात कर रहे हैं समोसा की, जो बाजार में आपको 10 से 20 रुपये में मिल जाता है लेकिन बारिश के मौसम में ज्यादा बाहर का खाना नहीं खाना चाहिए। इसी के चलते हम आपको घर पर ही हलवाई जैसा समोसा बनाने की विधि बताने जा रहे हैं। तो बस जब घर पर हलवाई जैसा समोसा तैयार हो सकता है, तो बाहर का तला-भुना क्यों खाना ?
मैदे का डो बनाने का सामान:
मैदा – 2 कप
नमक – 1/2 छोटा चम्मच
अजवाइन – 1/2 छोटा चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच (मोयन के लिए)
पानी – गूंथने के लिए
स्टफिंग का सामान:
उबले आलू – 4 मध्यम आकार के
हरी मटर – 1/2 कप
हरी मिर्च – 1-2
अदरक – 1 छोटा चम्मच
धनिया पाउडर – 1 छोटा चम्मच
जीरा – 1/2 छोटा चम्मच
गरम मसाला – 1/2 छोटा चम्मच
अमचूर – 1/2 छोटा चम्मच
नमक – स्वादानुसार
हरा धनिया – थोड़ा
तेल – 1-2 चम्मच (तलने के लिए)
डो तैयार करने की विधि:
सबसे पहले बारी आती है मैदे का डो तैयार करने की तो उसके लिए एक बड़े बर्तन में मैदा, नमक, अजवाइन और तेल डालें। सभी चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करके उसमें थोड़ा-थोड़ा पानी डालते हुए मैदा गूंथ लें। जब ये टाइट गुंथ जाए तो इसे ढककर साइड में रख दें। ध्यान रखें कि इसे आपको ऐसे खुला नहीं छोड़ना है।
अब बारी आती है स्टफिंग को तैयार करने की तो उसके लिए सबसे पहले आलुओं को उबालकर हाथ से ही मैश कर लें। आलुओं को मैश करने के बाद एक पैन में थोड़ा तेल गरम करें। जब तेल गरम हो जाए उसमें जीरा, अदरक और हरी मिर्च डालें।
मसालों के भुनने के बाद इसमें मटर और मसले हुए आलू डालें। अब बारी आती है धनिया पाउडर, गरम मसाला, अमचूर, नमक और हरा धनिया डालने की तो सभी चीजों को मिक्स करने के बाद इसे 5 मिनट तक पकाएं। अब इसे ठंडा होने दें। इसे समोसे में पूरी तरह से ठंडा होने के बाद ही भरना है।
ऐसे तैयार करें समोसा:
सबसे आखिर में बारी आती है समोसा तैयार करने की तो उसके लिए गूंथे हुए आटे से छोटी लोई बनाएं और बेलकर बीच में से काट लें। काटे हुए आधे हिस्से को कोन जैसा बनाएं और किनारे पानी से चिपकाएं। अब उसमें 1-2 चम्मच भरावन भरें और नीचे से बंद कर दें। सभी समोसे आपको इसी तरह तैयार करने हैं। जब समोसे तैयार हो जाएं तो कढ़ाई में तेल गर्म करें और उसमें समोसे डालें। इसे हर तरफ से सुनहरा होने तक तलें। जब ये सुनहरे हो जाएं तो निकालकर चटनी के साथ गरम ही परोसें।
Next Story