लाइफ स्टाइल

Easy Banana Recipes: पके और कच्चे केले से बनाएं ये लाजवाब डिशेज

Sarita
31 July 2025 10:32 AM IST
Easy Banana Recipes: पके और कच्चे केले से बनाएं ये लाजवाब डिशेज
x
Easy Banana Recipes: इन दिनों बाजार में केले बहुतायत में उपलब्ध हैं और इनकी कीमत भी काफी कम है। ऐसे में लोग केले का सेवन भी खूब कर रहे हैं। दरअसल, केले में कई तरह के विटामिन (जैसे विटामिन ए, सी और बी6), मिनरल्स (जैसे पोटैशियम, मैग्नीशियम और कैल्शियम) और फाइबर पाए जाते हैं।
बनाना केक बनाने का सामान:
पके केले – 2
मैदा – 1 कप
चीनी – ½ कप
बेकिंग पाउडर – 1 छोटा चम्मच
बेकिंग सोडा – ¼ छोटा चम्मच
तेल / मक्खन – ½ कप
दूध – ¼ कप
वनीला एसेंस – 1 छोटा चम्मच
केक बनाने की विधि:
बनाना केक बनाने के लिए सबसे पहले तो आपको अपने ओवन को प्रीहीट करना है। इसके लिए 180°C का टेमप्रेचर ओवन में सेट करें। जब तक ओवन प्रीहीट हो रहा है तो सबसे पहले एक बाउल में मैश किए हुए केले में चीनी, तेल और वनीला एसेंस मिलाएं। इसके बाद इसमें मैदा, बेकिंग पाउडर और बेकिंग सोडा को छानकर मिलाएं।
अगर जरूरत लगत रही है तो थोड़ा सा दूध डालकर बैटर तैयार कररें। ये बैटर पतला या गाढ़ा नहीं होना चाहिए। केक बनाने के लिए अब ग्रीस की हुई केक टिन में बैटर डालें और 30–35 मिनट तक बेक करें। चाकू के एक बार चेक करें, अगर ये पक गया है तो इसे निकालकर ठंडा करें और फिर सर्व करें।
कच्चे केले की टिक्की बनाने का सामान:
कच्चे केले – 2 (उबले और मैश किए हुए)
उबले आलू – 1
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
हरी मिर्च – 1 (बारीक कटी)
धनिया पत्ता – 1 चम्मच
नमक, गरम मसाला – स्वाद अनुसार
ब्रेड क्रम्ब्स – 2 चम्मच
तेल – सेंकने के लिए
टिक्की बनाने की विधि:
कच्चे केले की टिक्की बनाने के लिए सबसे पहले केलों को उबाल लें। अब इसमें सभी सामान मिक्स करके आटे की तरह गूंथ लें। जब ये पूरी तरह से पक जाए तो इससे मनचाहे आकार की टिक्की बना लें। अब तवे पर थोड़ा-थो़ा तेल डालकर सुनहरा होने तक सेक लें। आप चाहें तो इसे बेक भी कर सकती हैं, ताकि इसका सेवन वो लोग भी कर सकें, जो तेल नहीं खाते हैं। आखिर में चटनी या दही के साथ परोसें।
कच्चे केले की सब्जी बनाने का सामान:
कच्चे केले – 2
तेल – 2 चम्मच
राई, जीरा – ½ छोटा चम्मच
हल्दी, मिर्च, धनिया पाउडर
नमक
कच्चे केले की सब्जी बनाने के लिए सबसे पहले कच्चे केलों को छोटे टुकड़ों में काटकर उबाल लें। उबालने के बाद ये सब्जी और कमाल की बनेगी। कढ़ाही में तेल गर्म कर राई और जीरे का तड़का लगाएं। जब जीरा भुन जाए तो उसमें मसाले डालकर केले के टुकड़े डालें और 5–7 मिनट भूनें। जब केले पक जाएं तो सबसे आखिर में इसपर हरा धनिया डालें और सर्व करें।
Next Story