लाइफ स्टाइल

Easter 2025: ईस्टर के मौके पर बच्चों को खिलाएं स्वादिष्ट चॉकलेट केक

Sarita
20 April 2025 12:26 PM IST
Easter 2025:  ईस्टर के मौके पर बच्चों को खिलाएं स्वादिष्ट चॉकलेट केक
x
Easter 2025: आज यानी 20 अप्रैल को ईस्टर का पर्व मनाया जा रहा है। यह दिन ईसाई धर्म के अनुयायियों के लिए बेहद खास है। गुड फ्राइडे को यीशु मसीह को क्रूस पर चढ़ाया गया था, वहीं दो दिन बार यानी संडे को वह फिर जीवित हो गए थे। इसी खुशी में ईस्टर मनाया जाने लगा, जो कि ईसाई धर्म के पुनरुत्थान के का दिन है। ईसाई धर्म में त्योहार के मौके पर केक बनाना एक पुराना परंपरा है, जो कई संस्कृतियों में प्रचलित है। बच्चों को तो खासकर के सेलिब्रेशन में केक चाहिए ही होता है। ऐसे में अगर आप ईस्टर के मौके पर घर पर केक बनाने की सोच रहे हैं तो आसानी से चॉकलेट केक बना सकते हैं। यहां आपको चॉकलेट केक बनाने के विधि बताई जा रही है।
केक बनाने के लिए सामग्री
दो कप मैदा
2 चम्मच बेकिंग पाउडर
आधा चम्मच सोडा
कंडेंस्ड मिल्क
कोको पाउडर
वनीला एसेंस
मक्खन
पिसी शक्कर
एक चुटकी नमक
चॉकलेट केक की आसान विधि
स्टेप 1- एक बर्तन में मैदा, कोको पाउडर, शक्कर, बेकिंग पाउडर और सोडा को मिक्स कर लें
स्टेप 2- एक बाउल में वनीला एसेंस, मक्खन और कंडेंस्ड दूध मिलाकर फेंट लें
स्टेप 3- दोनों मिश्रण को फेंटते हुए पेस्ट तैयार करके बेकिंग पैन में डाल दें।
स्टेप 4- कुकर को गैस पर 5 मिनट रखकर गर्म करके बैटर वाले पैन को कुकर के अंदर रखकर ढक्कन बंद कर दें
स्टेप 5- करीब आधे घंटे केक को बेक करें और फिर चाकू की मदद से केक चेक कर लें
स्टेप 6- अगर केक चाकू पर चिपक नहीं रहा तो समझिए केक पूरी तरह से बेक हो चुका है।
स्टेप 7- चॉकलेट सिरप डालकर या आइसक्रीम के साथ भी खा सकते हैं।
Next Story