लाइफ स्टाइल

गणेश जी को अर्पित की जाने वाली दूर्वा घास सेहत को पहुंचाती है कई फायदे, जानें क्या कहता है आयुर्वेद

SANTOSI TANDI
22 Sep 2023 8:37 AM GMT
गणेश जी को अर्पित की जाने वाली दूर्वा घास सेहत को पहुंचाती है कई फायदे, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
x
कई फायदे, जानें क्या कहता है आयुर्वेद
पूरे देश में इस समय गणेशोत्सव धूमधाम से मनाया जाता है। भक्तजन गणेश भगवान का बहुत प्यार से अपने घरों पर स्वागत करते हैं और उन्हें प्रसन्न करने के लिए उनकी पसंदीदा चीजें अर्पण करते हैं। गणेश जी को मोदक के साथ-साथ दूर्वा घास भी बहुत प्रिय है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि आयुर्वेद के अनुसार, यह औषधीय गुणों से भरपूर होती है। इसे एक जादुई हर्ब माना जाता है। जी हां, इसे आयुर्वेद में बहुत लाभकारी माना जाता है और इससे कई तरह के रोग भी दूर होते हैं। इससे सेहत को क्या लाभ मिल सकते हैं और इसे इस्तेमाल करने का सही तरीका क्या है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी आयुर्वेदिक डॉक्टर नीतिका कोहली दे रही हैं। डॉक्टर नीतिका ने आयुर्वेद में एमडी किया है। उन्हें इस फील्ड में लगभग 17 सालों का अनुभव है।
दूर्वा घास के औषधीय गुण
दूर्वा घास में कई औषधीय गुण होते हैं। इसमें एंटी-वायरल, एंटी-इंफ्लेमेटरी और एंटी-सेप्टिक प्रॉपर्टीज पाई जाती हैं।
इसकी तासीर ठंडी होती है, स्वाद मीठा होता है और इसे पचाना आसान होता है।
डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से इसे फायदेमंद माना जाता है।
खासकर, स्किन से जुड़ी दिक्कतों, एलर्जी में यह फायदेमंद होती है।
यह शीतल होती है और शरीर को ठंडक पहुंचाती है। इसलिए शरीर में गर्मी से जुड़ी समस्याओं में यह राहत पहुंचाती है।
यह डाइजेशन के लिए भी बहुत अच्छी होती है और शरीर में मौजूद टॉक्सिन्स को बाहर निकालने में मदद करती है।
यह इंसुलिन स्पाइक को भी रोकती है और ब्लड शुगर को मैनेज करने में मदद कर सकती है।
आयुर्वेद के अनुसार दूर्वा घास को लेने का सही तरीका
सबसे पहले दूर्वा घास को साफ पानी से धो लें।
अब इसे थोड़ा सा पानी डालकर एक पेस्ट बना लें।
इस पेस्ट में फिर थोड़ा और पानी डालें।
इसे छानकर एक लिक्विड तैयार करें।
इसे आप सुबह खाली पेट ले सकती हैं।
इसके अलावा इस घास को सुखाकर इसका पाउडर भी बनाया जा सकता है।
इस पाउडर को पानी के साथ लिया जा सकता है।
स्किन से जुड़ी परेशानियों को दूर करने के लिए इसका लेप भी लगाया जाता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से
Next Story