- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Durga Puja Special...
लाइफ स्टाइल
Durga Puja Special Bhog Khichuri दुर्गा पूजा का स्पेशल प्रसाद
Sarita
26 Sept 2025 12:27 PM IST

x
Durga Puja Special Bhog Khichuri : दुर्गा पूजा का त्यौहार यानि घरों में खुशियों का आगमन, हर तरह बस मां दुर्गा को लाने की तैयारी शुरू हो जाती है. ऐसे में मां दुर्गा को अर्पित करने वाले भोग का भी लोगों को इंतजार रहता है. बंगाल में दुर्गा पूजा को लेकर उत्साह कुछ ज्यादा ही होता है. यहां के भोग में चढ़ाएं जाने वाले प्रसाद की चर्चा भी काफी तेज रहती है. ऐसे में अगर भोग खिचुरी की बात न हो ऐसा हो ही नहीं सकता है. ये दुर्गा मां के प्रिय भोग में से एक है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है. आज इस आर्टिकल में आपको बताएंगे की कैसे आप घर पर भोग की खिचुरी कैसे बना सकते हैं|
भोग खिचुरी बनाने के लिए सामग्री
1 कप चावल
½ कप मूंग दाल
½ कप अरहर दाल
1 छोटा चम्मच हिंग
1 चम्मच जीरा
1 चम्मच हल्दी पाउडर
स्वादानुसार नमक
2 बाद टुकड़ों में कटे टमाटर
1 कप मटर
2 बड़े टुकड़ों में कटे हुए गाजर
1 बड़े टुकड़ों में कटे हुए शकरकंदी
2 बड़े टुकड़ों में कटे हुए आलू
तड़के के लिए :
2 चम्मच घी
1 चम्मच सरसों
2 लरी करी पत्ता
5 सबूत लाल मिर्च
भोग खिचुरी बनाने का तरीका :
सबसे पहले चावल और डाल को एक कटोरे में डालकर अच्छे से सुनहरा होने तक भून लेंगे.
अब एक पतीले में पानी डालकर उसे गरम होने देंगे. जब पानी गरम हो जाए तब उसमें कटे हुए सभी सब्जियों को एक-एक करके उसमें डालना है.
अब ढककर 10 मिनट तक सभी सब्जियों को पकने देंगे.
अब इसमें एक-एक करके सभी मसालों को इसमें डालेंगे और अच्छे से पकाएंगे.
इसके बाद इसमें भुने हुए चावल और दाल को डालकर इसे पकने के लिए धक कर छोड़ देंगे. बीच-बीच में इसे चलाते रहेंगे ताकि ये नीचे से बर्तन में चिपके नहीं.
जब चावल दाल और सब्जियां सब कुछ अच्छे तरह से पक जाएं तो इसे चूल्हे से नीचे उतार कर रख देंगे और तड़के की तैयारी करेंगे.
तड़के के लिए सबसे पहले एक डब्बू को गरम करके उसमें घी को डालेंगे. जब घी गर्म हो जाए तो इसमें हिंग, सरसों जीरा, लाल मिर्च और करी पत्ता डालकर इसके चटकने के इंतजार करेंगे.
जब यह चटकने लगे तो इस खिचड़ी में डाल देंगे|
इस खिचड़ी के बनने के बाद आप मां दुर्गा को यह भोग के रूप में चढ़ाने के बाद सभी लोगों मे प्रसाद के रूप में बांट सकते हैं. ये खाने में भी काफी स्वादिष्ट होता है और दुर्गा मां के प्रिय भोग में से एक है|
Next Story





