- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- Dum Aloo: होली के मौके...

x
Dum Aloo: अगर आप इस होली कुछ ऐसा बनाना चाहते हैं जो हर किसी के दिल को जीत ले, तो दम आलू आपके लिए परफेक्ट ऑप्शन है. छोटे-छोटे आलू, मसालों और मलाई की ग्रेवी का कमाल स्वाद इतना लाजवाब होता है कि हर कोई इसे खाकर तारीफ करेगा|
दम आलू बनाने के लिए सामग्री :
उबालने और फ्राई करने के लिए
छोटे आलू – 500 ग्राम
नमक – स्वादानुसार
तेल – तलने के लिए
ग्रेवी के लिए
दही – 1 कप (अच्छी तरह फेंटा हुआ)
प्याज का पेस्ट – 2 चम्मच
टमाटर का पेस्ट – 2 चम्मच
अदरक-लहसुन पेस्ट – 1 चम्मच
काजू पेस्ट- 2 चम्मच
हरी मिर्च का पेस्ट – 1 चम्मच
मसाले
हल्दी – आधा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
धनिया पाउडर – 1 चम्मच
जीरा पाउडर – आधा चम्मच
गरम मसाला – 1 चम्मच
कसूरी मेथी – 1 चम्मच
हींग – चुटकी भर
तेज पत्ता – 1
साबुत जीरा – 1 चम्मच
सजावट के लिए
हरा धनिया
क्रीम – 1 चम्मच
दम आलू बनाने की विधि:
सबसे पहले आप छोटे आलू को कुकर में उबाल लें. अब उबले हुए छोटे आलू छीलकर इसे चाकू से हल्के-हल्के छेद करें, फिर कड़ाही में तेल गरम करके उबले हुए आलू को धीमी आंच पर सुनहरा, कुरकुरा और अच्छी खुशबू आने तक तल लें.
अब दूसरे कड़ाही में आप तेल गर्म करें, इसमें जीरा, तेज पत्ता और हींग डालें. फिर प्याज पेस्ट, अदरक-लहसुन पेस्ट और टमाटर पेस्ट डालकर मसाले को तब तक भूनें जब तक तेल ऊपर न आ जाए.
अब इसमें हल्दी, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, जीरा पाउडर और काजू पेस्ट डालें. अब आंच धीमा कर दें. इसके बाद आप इसमें फेंटा हुआ दही थोड़ा-थोड़ा डालते हुए लगातार चलाएं जिससे ग्रेवी फटे नहीं.
अब तले हुए आलू, नमक, थोड़ा पानी और कसूरी मेथी डालें, इसे ढककर 10–15 मिनट धीमी आंच पर पकाएं. अंत में गरम मसाला, क्रीम और हरा धनिया डालकर सजाएं. अब तैयार है आपका होली स्पेशल दम आलू|
TagsDum Alooस्वादिष्टदम आलूDum Aloodelicious Dum Aloo जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





