लाइफ स्टाइल

Dubki Recipe: घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ की पारंपरिक डुबकी

Sarita
17 Feb 2026 7:45 AM IST
Dubki Recipe: घर पर बनाएं छत्तीसगढ़ की पारंपरिक डुबकी
x
Dubki Recipe: छत्तीसगढ़ की पारंपरिक व्यंजनों में डुबकी एक बेहद खास और स्वादिष्ट डिश मानी जाती है. यह देखने में कढ़ी जैसी लगती है, लेकिन इसके स्वाद और बनाने के तरीके में अलग पहचान छिपी होती है. डुबकी की सबसे खास बात यह है कि इसमें बेसन के तले हुए पकौड़ों की जगह उड़द दाल के स्टीम किए हुए मुलायम पकौड़े डाले जाते हैं, जिससे यह हल्की और सेहतमंद बन जाती है. ग्रामीण रसोई से निकली यह डिश आज भी अपने पारंपरिक स्वाद और सादगी के कारण लोगों की पसंद बनी हुई है. अगर आप रोजमर्रा के खाने में कुछ नया और अलग ट्राई करना चाहते हैं, तो डुबकी एक बेहतरीन विकल्प हो सकती है|
डुबकी बनाने के लिए जरूरी सामान :
दाल के लिए:
उड़द दाल – 1 कप (2–3 घंटे भिगोई हुई)
पानी – जरूरत अनुसार
मसाले के लिए:
टमाटर – 2 मध्यम आकार के (कटे हुए)
दही – 1 कप
प्याज – 1 बड़ी (कटी हुई)
हरी मिर्च – 2–3 (कटी हुई)
हरा धनिया – 1 बड़ा चम्मच
लाल मिर्च पाउडर – 1 चम्मच
तेल – 2 बड़े चम्मच
गरम मसाला – ½ चम्मच
नमक – स्वादानुसार
जीरा पाउडर – ½ चम्मच
हींग – एक चुटकी
धनिया पाउडर – ½ चम्मच
हल्दी – ¼ चम्मच
डुबकी बनाने का आसान तरीका :
सबसे पहले भीगी हुई उड़द दाल को छान लें और मिक्सर में बारीक पीस लें. जरूरत अनुसार थोड़ा पानी डालकर स्मूद पेस्ट तैयार करें.
तैयार पेस्ट को चिकनाई लगी स्टीमिंग प्लेट या बर्तन में डालें और 15–20 मिनट तक भाप में पकाएं, जब तक वह अच्छे से सेट न हो जाए.
अब एक कड़ाही में तेल गरम करें. उसमें हींग और जीरा पाउडर डालकर हल्का सा भून लें.
फिर इसमें प्याज, टमाटर, हरी मिर्च और हरा धनिया डालकर अच्छी तरह भूनें.
जब मसाला पक जाए तो इसमें लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर, हल्दी और गरम मसाला मिलाएं और एक मिनट तक चलाते हुए पकाएं.
अब अपनी पसंद के अनुसार पानी डालकर ग्रेवी तैयार करें और उबाल आने दें.
नमक डालें और मसाले को 5–7 मिनट तक पकने दें ताकि स्वाद अच्छे से मिल जाए.
स्टीम की हुई दाल को छोटे-छोटे टुकड़ों में काट लें और तैयार ग्रेवी में डाल दें.
गरमागरम डुबकी को उबले हुए चावल या चपाती के साथ परोसें और इसके अलग स्वाद का आनंद लें|
Next Story