लाइफ स्टाइल

Dry Skin Care: अगर आपकी त्वचा भी रूखी है तो ऐसे रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल

Sarita
19 Jun 2025 12:18 PM IST
Dry Skin Care: अगर आपकी त्वचा भी रूखी है तो ऐसे रखें अपनी त्वचा का खास ख्याल
x
Dry Skin Care: बहुत से लोग हैं जो इस मौसम में भी गर्म पानी से नहाते हैं। इसके अलावा काफी ज्यादा ब्यूटी प्रोडक्ट का इस्तेमाल करते हैं। जिस वजह से स्किन और भी ज्यादा खुश्क हो जाती है। रूखी त्वचा पर किया गया मेकअप भी अजीब सा नजर आता है। इस पर कुछ ही समय में चटकन सी दिखने लगती है। आज के लेख में हम आपको ड्राई स्किन केयर के कुछ ऐसे घरेलु नुस्खे बताएंगे, जिनको अपनाकर आप भी अपनी स्किन का ध्यान रख सकते हैं।
करें नारियल तेल का इस्तेमाल:
नारियल तेल आपकी स्किन में नमी पहुंचाने में काफी मददगार है। ऐसे में आप नहाने के तुरंत बाद या रात को सोने से पहले स्किन पर नारियल का तेल जरूर लगाएं। इससे आपकी स्किन की नमी लॉक हो जाएगी।
एलोवेरा जेल है बड़ा कारगर:
स्किन के रूखेपन को खत्म करने के लिए एलोवेरा जेल काफी कारगर है। चेहरे की टोनिंग के बाद आप एलोवेरा जेल से अपने चेहरे पर 5 मिनट तक सर्कुलर मोशन में मसाज करें। इसके 10 मिनट बाद चेहरा धोकर मॉइश्चराइजर लगा लें। ये आपकी स्किन को मुलायम रखने में मददगार रहेगा।
एवोकाडो मास्क से मिलेगी दमकती त्वचा:
अगर आप एवोकाडो से बना मास्क चेहरे पर लगाएंगे तो स्किन काफी चमकदार बनेगी। दरअसल, एवोकाडो में भरपूर रूप से विटामिन ई, एंटीऑक्सीडेंट्स और स्किन मॉइश्चराइजर पाया जाता है। जो स्किन के लिए काफी फायदेमंद है।
नहाने के पानी में मिलाएं तेल:
अगर आप अपने नहाने के पानी में थोड़ा सा तेल डाल लेंगे तो इससे आपकी त्वचा मुलायम रहेगी। शरीर भी इससे हाइड्रेट रहता है।
सोने से पहले लगाएं ग्लिसरीन:
अगर आप हर रोज सोने से पहले चेहरे पर ग्लिसरीन की पतली लेयर लगाएंगे, तो इससे आपकी स्किन की डैमेज सेल्स की मरम्मत होगी।
Next Story