लाइफ स्टाइल

Dry Garlic Chutney: मिनटों में तैयार करें यह मसालेदार,स्वादिष्ट लहसुन की चटनी

Sarita
1 Aug 2025 12:07 PM IST
Dry Garlic Chutney: मिनटों में तैयार करें यह मसालेदार,स्वादिष्ट लहसुन की चटनी
x
Dry Garlic Chutney: लहसुन की चटनी कई तरह से बनाई जाती है। लेकिन क्या आपने कभी सूखी लहसुन की चटनी ट्राई की है? इसका इस्तेमाल अक्सर वड़ा पाव में किया जाता है। यह तीखी चटनी खाने में बहुत स्वादिष्ट होती है। इस चटनी की खासियत यह है कि यह बिना पानी के बनती है। इसे बनाना भी बहुत आसान है। अगर आपको भी तीखी चटनी खाना पसंद है, तो आपको यह रेसिपी ज़रूर ट्राई करनी चाहिए। तो आइए इस लेख से इसे बनाने की विधि जानते हैं।
सूखी लहसुन की चटनी बनाने के लिए सामग्री :
लहसुन की कलियां- 15-20 छीलकर
सूखा नारियल कद्दूकस किया हुआ- 3 बड़े चम्मच
लाल मिर्च पाउडर- 2 चम्मच
तिल सफेद– 1 बड़ा चम्मच
मूंगफली- 2 बड़े चम्मच
नमक- स्वादानुसार
तेल- 1 छोटा चम्मच
सूखी लहसुन की चटनी बनाने की विधि :
सूखी लहसुन की चटनी बनाने के लिए आप एक कड़ाही में 1 छोटा चम्मच तेल डालें. आप सबसे पहले लहसुन की कलियों को हल्का सुनहरा होने तक फ्राई कर लें.
अब उसी कड़ाही में आप मूंगफली को भुने और सफेद तिल को भी डालकर भुन लें. जब मूंगफली भुन जाए तब आप इसमें नारियल को डाल दें. अब इसमें आप लाल मिर्च का पाउडर डालें. इसे उतार कर ठंडा कर लें. अब सारी सामग्री को मिक्सर में डालें और नमक डाले और बिना पानी डालकर दरदरी चटनी की तरह पीस लें.
आपकी तीखी और स्वादिष्ट ड्राई लहसुन चटनी तैयार है|
Next Story