लाइफ स्टाइल

गंभीर बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद है ड्राई फ्रूट, आज से ही शुरू कर दें सेवन

Kunti Dhruw
8 April 2021 10:05 AM GMT
गंभीर बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद है ड्राई फ्रूट, आज से ही शुरू कर दें सेवन
x
गंभीर बीमारियों के लिए बेहद फायदेमंद है ड्राई फ्रूट

जनता से रिश्ता वेबडेस्क: हम खुद को स्वस्थ रखने के लिए तरह-तरह के पोषण से यु्क्त खाद्य पदार्थों का सेवन करते हैं। ये न सिर्फ बीमारियों से कोसों दूर रखने में सहायक होते हैं साथ ही हमें अच्छा स्वाद भी देते हैं। भोजन के अलावा भी हम कई ऐसी चीजों का सेवन करते हैं, जिनसे शरीर को लाभ मिल सके और इन्हीं में से एक चीज है- पिस्ता। पिस्ता खाने में जितना स्वादिष्ट ड्राई फ्रूट है, उसके फायदे भी उतने ही हैं। पिस्ता एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर होता है जो हमें दिल और कैंसर जैसी गंभीर बीमारियों से कोसों दूर रखने में मदद करता है। इसी तरह पिस्ता के कई जादुई फायदे हैं, जिनके बारे में हम आपको बताने जा रहे हैं। तो चलिए इन फायदों के बारे में जानते हैं।

आंखों के लिए फायदेमंद है
पिस्ता में दो एंटी ऑक्सीडेंट्स ल्यूटिन और जॉक्सन्थिन पाए जाते हैं जो मोतियाबिंद और उम्र से प्रभावित होने वाली आंखों की बीमारियों को रोकने में सहायक हो सकते हैं। आंखों की रोशनी बढ़ाने के अलावा पिस्ता का नियमित रूप से सेवन करना कई अन्य तरह से भी आंखों के लिए लाभकारी हो सकता है।
डायबिटीज को नियंत्रित करता है
जिन लोगों को डायबिटीज की समस्या होती है उन्हें पिस्ता के सेवन की सलाह दी जाती है। विशेषज्ञों का मानना है कि पिस्ता का सेवन करने से खून में शुगर का स्तर सामान्य बना रहता है। इसके अलावा इसका सेवन डायबिटीज को नियंत्रित ऱखते हुए आपको कई प्रकार की अन्य समस्याओं से भी बचा सकता है।
आंतों के लिए फायदेमंद है पिस्ता
पिस्ता को फाइबर से भरपूर माना जाता है, इसलिए ये पाचन तंत्र और आंतों को दुरुस्त रखने में मदद करता है। जिन लोगों को कब्ज की समस्या होती है उनके लिए भी यह काफी लाभदायक हो सकता है। पिस्ता खाने से पेट में गुड बैक्टीरिया की संख्या बढ़ती है जिसकी वजह से सेहत ठीक बनी रह सकती है।
सिरदर्द में आराम देता है
दिन भर के तनाव, खान-पान में बदलाव के कारण थकान और सिर दर्द की परेशानी होती है। कंप्यूटर पर काम करने के कारण भी सिर में दर्द होने लगता है। पिस्ता सिर दर्द को कम करता है। पिस्ते के बीज के तेल को सिर पर लगाने से सिरदर्द से राहत मिलती है।
दस्त में पिस्ता के फायदे
जिन लोगों को लगातार दस्त की दिक्कत होती है वह भी पिस्ता का सेवन कर सकते हैं। दस्त को रोकने के साथ उससे होने वाली कमजोरी को दूर करने में भी पिस्ता फायदेमंद है। पिस्ता के पेड़ की छाल का काढ़ा पीने से दस्त में शीघ्रता से लाभ मिल सकता है।


Next Story