लाइफ स्टाइल

गन्ने के जूस पिने से हो सकते हैं ये नुकसान

Apurva Srivastav
25 May 2024 5:43 AM GMT
गन्ने के जूस पिने से हो सकते हैं ये नुकसान
x
लाइफस्टाइल : गर्मियों के मौसम में गन्ने का जूस पीना किसे नहीं पसंद? तपती गर्मी में जब एक गिलास गन्ने का रस पीने को मितला है, तो बेहद तरोताजा महसूस होने लगता है, लेकिन ये कुछ पलों की ताजगी आपकी सेहत पर गलत असर डाल सकती है। गन्ने का जूस पीने से सेहत को कई नुकसान हो सकते हैं। इसलिए, समय रहते इससे होने वाले नुकसान को जान लेना बहुत जरूरी है।
गन्ने का रस पीने के कुछ नुकसान हो सकते हैं, विशेष रूप से अगर इसे अधिक मात्रा में पिया जाता है या फिर कोई पहले से बीमार व्यक्ति इसे पिए तो। खासकर कि डाइजेशन और डाइबिटीज से जूझने वाले लोगों के लिए ये जहर पीने के बराबर है। आइए जानते हैं गन्ने के रस को पीकर होने वाले नुकसानों के बारे में।
गन्ने का जूस पीने से हो सकते हैं ये नुकसान
शुगर लेवल बढ़ने का खतरा
यह जूस गन्ने के रस से बनाया जाता है। इसमें शुगर काफी ज्यादा मात्रा में पाया जाता है। इसको पीने से शुगर लेवल हाई हो सकता है, जिससे डायबिटीज होने का खतरा भी बढ़ सकता है।
वजन में बढ़ोतरी
गन्ने के जूस में शुगर बहुत ज्यादा होती है। साथ ही यह एक्स्ट्रा कैलोरीज का सोर्स होता है। इसलिए इस जूस को पीने से वजन बढ़ने का खतरा बढ़ सकता है।
दांत हो सकते हैं खराब
गन्ने के रस में शुगर होने के कारण यह दांतों के लिए सही नहीं होता। इसे पीने से कैविटीज होने न का खतरा बढ़ सकता है।
पाचन में परेशानी
ज्यादा गन्ने का जूस पीना पाचन से जुड़ी समस्याओं जैसे कि एसिडिटी, और गैस की समस्या को बढ़ा सकता है।
एलर्जी होने का खतरा
ज्यादा सेंसिटिव लोगों को गन्ने का जूस पीने से एलर्जी हो सकती है, जैसे स्किन रैशेज और त्वचा में परेशानी। इसलिए जो लोग ज्यादा सेंसिटिव होते हैं, उन्हें गन्ने का जूस पीने से पहले विचार करना चाहिए।
Next Story