लाइफ स्टाइल

पेट की बढ़ी चर्बी को गायब करने के लिए रोज पिएं यह जूस

SANTOSI TANDI
28 Aug 2023 7:47 AM GMT
पेट की बढ़ी चर्बी को गायब करने के लिए रोज पिएं यह जूस
x
लिए रोज पिएं यह जूस
आंवला, गिलोय और मोरिंगा ऐसी कई चीजें हैं, जिन्हें आयुर्वेद में वरदान माना जाता है। इनके कई फायदे हैं और यही वजह हैं कि इन्हें कई तरह से डाइट में शामिल करने की सलाह दी जाती है। वजन कम करने के लिए इम्यूनिटी बूस्ट करने तक इन चीजों के कई फायदे हैं। बात अगर आंवला की करें, तो इसका जूस पेट की जिद्दी चर्बी को दूर करने के लिए फायदेमंद माना जाता है। इसमें विटामिन-सी भरपूर मात्रा में होता है और इसका सेवन किसी भी रूप में किया दा सकता है। हालांकि, इसका जूस अधिक फायदेमंद माना जाता है। आंवले के जूस से किस तरह पेट की चर्बी को कम किया जा सकता है, इसे कितनी मात्रा में पीना चाहिए, इस बारे में आयुर्वेदिक डॉक्टर दीक्षा भावसार जानकारी दे रही हैं। डॉक्टर दीक्षा, आयुर्वेदिक प्रोडक्ट्स ब्रांड द कदंब ट्री की फाउंडर और BAMS (Bachelor of Ayurveda Medicine) हैं।
पेट की जिद्दी चर्बी को कम करने के लिए आंवला जूस
आंवला में एंटी-ऑक्सीडेंट, एंटी-इंफ्लेमेटरी, एंटी- डायबिटिक और एंटी-एजिंग गुण पाए जाते हैं। यह लिवर के लिए भी बहुत अच्छा होता है। एक्सपर्ट के मुताबिक, रोज सुबह खाली पेट आंवला जूस पीना चाहिए। इसे डेली अपनी डाइट में शामिल करना चाहिए। यह इम्यूनिटी को बूस्ट करता है। साथ ही, अगर आप पेट की जिद्दी चर्बी और मोटापे से परेशान हैं, तो आपको इसका सेवन जरूर करना चाहिए। आंवला खून को साफ करता है। इसके अलावा पेट से जुड़ी दिक्कतों जैसे गैस, ब्लोटिंग और एसिडिटी को दूर करने में भी मदद करता है।
कैसे करना चाहिए आंवला जूस का सेवन
आप ताजे आंवले से आंवले का जूस तैयार करें।
आप आंवला पाउडर या आंवला जूस भी दुकान से ले सकती हैं।
रोज लगभग 20 मि.ली. आंवला जूस पिएं।
यह भी पढ़ें- सेहत का खजाना है मोरिंगा, इस तरह खाने से मिलेगा ज्यादा फायदा
आंवला जूस के अन्य फायदे
आंवला इम्यूनिटी बूस्ट करने में मदद करता है।
यह त्वचा और आंखों के लिए भी बहुत अच्छा होता है।
थायरॉइड और फैटी लिवर में भी इसका सेवन फायदेमंद है।
आंवला कोलेस्ट्रोल कम करने में भी मदद करता है।
नोट- आंवला जूस स्वास्थ्य के लिए बहुत फायदेमंद है। यह तासीर में ठंडा होता है। अगर आपको कोई स्वास्थ्य समस्या है या आप पहली बार इसका सेवन कर रही हैं, तो एक बार डाइटिशियन की सलाह जरूर लें।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है, तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story