लाइफ स्टाइल

इंस्टेंट शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज पिएं ये देसी ड्रिंक

Tara Tandi
12 Jun 2022 2:02 PM GMT
इंस्टेंट शुगर कंट्रोल करने के लिए रोज पिएं ये देसी ड्रिंक
x
डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार हो जाने के बाद ताउम्र साथ रहती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। डायबिटीज के मरीजों की संख्या में रोजाना इजाफा हो रहा है। यह एक ऐसी बीमारी है, जो एक बार हो जाने के बाद ताउम्र साथ रहती है। इसके लिए डायबिटीज के मरीजों को अपनी सेहत समेत खानपान और रहन-सहन पर विशेष ध्यान देना चाहिए। डायबिटीज मुख्यतः दो प्रकार की होती है। इनमें टाइप टू डायबिटीज अधिक खतरनाक है। इस स्थिति में अग्नाशय से इंसुलिन हार्मोन निकलना पूरी तरह से बंद हो जाता है। साथ ही रक्त में शर्करा स्तर बढ़ जाता है। अगर आप भी डायबिटीज के मरीज हैं और शुगर कंट्रोल करना चाहते हैं, तो रोजाना यह देसी ड्रिंक पिएं। कई शोधों में खुलासा हो चुका है कि शुगर कंट्रोल में यह ड्रिंक मददगार साबित होता है। आइए, इसके बारे में सबकुछ जानते हैं-

क्या कहती है शोध
researchgateपर छपी एक शोध में खुलासा हुआ है कि डायबिटीज के मरीजों के लिए करी पत्ता किसी दवा से कम नहीं है। इसके सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। यह शोध चूहों पर किया गया था। इसमें चूहों को एक महीने तक करी पत्ते का अर्क दिया गया। इससे खुलासा हुआ कि करी पत्ते के अर्क के सेवन से शुगर कंट्रोल में रहता है। इसके अलावा, यह कई अन्य बीमारियों में फायदेमंद है। खासकर, मोटापे से परेशान लोगों के लिए भी करी पत्ता फायदेमंद होती है। इसके लिए शुगर कंट्रोल में करी पत्ते का सेवन किया जा सकता है।
करी पत्ता का सेवन करें
विशेषज्ञों की मानें तो इसके लिए रोजाना सुबह में करी पत्ते को चबाकर खा लें। डॉक्टर से सलाह लेकर करी पत्ते का जूस बनाकर भी सेवन कर सकते हैं। आप चाहे तो करी पत्ते को सुखाकर पाउडर तैयार कर लें। अब रोजाना सुबह में एक गिलास पानी में पाउडर मिलाकर सेवन करें। इसके अलावा, नीम के पत्तों का जूस भी बनाकर सेवन कर सकते हैं।
Next Story