लाइफ स्टाइल

गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स...जाने इनके चमत्कारी फायदे

Subhi
11 May 2021 6:32 AM GMT
गर्मियों में डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए रोजाना पिएं ये ड्रिंक्स...जाने इनके चमत्कारी फायदे
x
सूर्य का पारा चढ़ते ही गर्मियां बढ़ने लगी है। इस मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है।

सूर्य का पारा चढ़ते ही गर्मियां बढ़ने लगी है। इस मौसम में सेहत का विशेष ख्याल रखना पड़ता है। खासकर शरीर को हाइड्रेट रखना बेहद जरूरी है। लापरवाही बरतने पर कई बीमारियां दस्तक देती हैं। डॉक्टर्स हमेशा शरीर को हाइड्रेट रखने की सलाह देते हैं। इसके लिए रोजाना कम से कम 2-3 लीटर पानी जरूर पिएं। विशेषज्ञों की मानें तो गर्मियों में डिहाइड्रेशन का खतरा बढ़ जाता है। इस मौसम में कई फल ऐसे पाए जाते हैं, जिनमें पानी प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इन फलों के सेवन से शरीर में पानी की कमी दूर हो जाती है। इसके अलावा, आप डिहाइड्रेशन से बचाव के लिए इन ड्रिंक्स का सेवन कर सकते हैं-

सत्तू पिएं
बिहार समेत उत्तर भारत के कई राज्यों में सत्तू का सेवन किया जाता है। खासकर गर्मियों में सत्तू का सेवन अधिक किया जाता है। अगर आप गर्मियों में हाइड्रेट रहना चाहते हैं, तो रोजाना सत्तू का सेवन करें। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है। साथ ही पाचन तंत्र भी मजबूत होता है।
टमाटर का जूस पिएं
टमाटर में लाइकोपेन नामक तत्व पाया जाता है जो त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद साबित होता है। इसके सेवन से शरीर हाइड्रेट रहता है, क्योंकि इसमें पानी प्रचुर मात्रा में पानी पाया जाता है। इसके सेवन से त्वचा संबंधी समस्याएं दूर हो जाती हैं। इसलिए रोजाना सुबह में एक गिलास टमाटर का जूस जरूर पिएं। साथ ही टमाटर जूस के सेवन से उच्च रक्त चाप में भी आराम मिलता है।
चुकंदर का जूस पिएं
इसमें आयरन और पोटेशियम प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। इसके सेवन से खून साफ़ होता है, जिससे त्वचा में होने वाली सभी परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके लिए रोजाना सुबह में खाली पेट चुकंदर का जूस जरूर पिएं। आप इनमें से किसी एक जूस का सेवन रोजाना करें। आपको जल्द असर दिखेगा। इससे शरीर में रक्त का सृजन होता है। साथ ही शरीर हाइड्रेट रहता है।


Next Story