लाइफ स्टाइल

Dressing Ideas: सगाई के बाद होने वाले पार्टनर से मिलना है तो पहनें इन रंगों के कपड़े, ऐसे हों तैयार

Rounak Dey
1 Jun 2023 12:23 AM IST
Dressing Ideas: सगाई के बाद होने वाले पार्टनर से मिलना है तो पहनें इन रंगों के कपड़े, ऐसे हों तैयार
x
बातचीत होना तो बेहद मुश्किल होता है।

Dressing Ideas: चाहे लड़का हो या लड़की, सगाई के बाद हर किसी के मन में कई तरह की सवाल चलते रहते हैं। हर कोई अपने पार्टनर को अच्छे से जानना चाहता है ताकि शादी के बाद किसी तरह की परेशानी सामने नहीं आए। एक समय था जब शादी से पहले लड़के और लड़की को मिलने की अनुमति नहीं होती थी, पर अब समय बदल गया है। आज के समय में घर वाले खुद कपल को बातचीत के साथ-साथ मिलने की अनुमति दे देते हैं, ताकि वो एक-दूसरे को अच्छे से जान सकें। सगाई के समय तो सभी घर वाले मौजूद होते हैं तो बातचीत होना तो बेहद मुश्किल होता है।

ऐसे में सगाई के बाद आप अपने होने वाले पार्टनर के साथ डेट पर जाकर उनसे बात कर सकते हैं। अपने होने वाले पार्टनर से मिलने जाते वक्त सवालों के साथ हर किसी के मन में ये संशय भी होता है कि वो किस रंग के कपड़े पहनें और कैसे तैयार हों। आपकी इसी परेशानी को दूर करने के लिए आज हम आपको कुछ टिप्स देने जा रहे हैं। आज के लेख में हम लड़के और लड़की दोनों के ही लिए ना सिर्फ बेस्ट रंग बताएंगे, बल्कि उन्हें तैयार होने का सही तरीका भी बताएंगे। अगर आप पहली बार अपने होने वाले या होने वाले पार्टनर से मिलने जा रहे हैं तो नीला रंग आपके लिए बेस्ट है। चाहे लड़का हो या लड़की, हर किसी पर नीला रंग बेहद प्यारा लगता है।

सगाई के बाद अगर आप अपने पार्टनर से मिलने जा रहे हैं तो काले रंग का आउटफिट कैरी कर सकते हैं। ये देखने में काफी क्लासी लगता है। दिन और रात दोनो के लिए ये परफेक्ट है।

Next Story