लाइफ स्टाइल

क्या आप जानते है चीकू शेक पिने के फायदे

Khushboo Dhruw
19 Feb 2023 12:18 PM GMT
क्या आप जानते है चीकू शेक पिने के फायदे
x
माना जाता हैं कि चीकू शेक पीने से हमारे शरीर को काफी फायदा होता है,
चीकू शेक बनाने की रेसिपी
सामग्री :
1 गिलास दूध, 2 फ्रेश चीकू, 1 चम्मच ताजी क्रीम, 1 चम्मच शकर, कुछेक आइस क्यूब, 2 छोटे चम्मच मेवा कतरन।
विधि :
सबसे पहले चीकू के छिलके उतार कर उसके टुकड़े कर लें। अब मिक्सी के जार में डालें। फिर इसमें दूध और शकर एड करके मिक्सी में चलाएं। सभी सामग्री अच्छी तरह मिक्स हो जाने के बाद क्रीम डालें तथा पुन: 1-2 बार मिक्सर में चला लें। लीजिए आपका स्वादिष्‍ट चीकू शेक तैयार है।
अब चीकू शेक सर्व करने से पहले कांच के गिलास में 2-3 आइस क्यूब डालें और धीरे-धीरे चीकू शेक डालते हुए गिलास भर दें। ऊपर से मेवे की कतरन बुरकाएं तथा लाजबाब चीकू शेक पेश करें।
यहां चीकू शेक बनाने की आसान रेसिपी तो आपने जान ली।
आइए अब जानते हैं चीकू शेक पीने से क्या होगा, इसके बारे में खास जानकारी-
माना जाता हैं कि चीकू शेक पीने से हमारे शरीर को काफी फायदा होता है, क्योंकि चीकू शेक में एंटी-ऑक्सीडेंट्स, विटामिन A तथा विटामिन C और भरपूर मात्रा में ऊर्जा पाई जाती है। अत: चीकू को गुणों का खजाना भी कहा जाता है। इसी कारण आप इसे नाश्ते में शामिल करके हेल्दी बन सकते हैं, क्योंकि चीकू शेक को नेचुरल एनर्जी बूस्टर (Natural Energy Booster) के तौर पर भी माना जाता है।
1. चीकू शेक इम्युनिटी बढ़ाने में लाभकारी है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन C एंटी-ऑक्सीडेंट के रूप में कार्य करके हमें बीमारियों से बचाता है तथा यह वायरस, बैक्टीरिया से लड़ने में हमारी मदद करके इम्यूनिटी बढ़ाने में मदद करता है।
2. चीकू में भरपूर मात्रा में पाया जाने वाला कैल्शियम तथा फॉस्फोरस जहां हमारी हड्डियों को मजबूती देता हैं, वहीं बार-बार बीमार पड़ने की आपकी परेशानी को भी दूर करता हैं।
3. आंखों के स्वास्थ्य के लिए है बेहतर विकल्प- चीकू को विटामिन A का बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है, क्योंकि इसमें मौजूद विटामिन A जहां आपकी आंखों की रोशनी बढ़ाने में मदद करता है, वहीं नियमित रूप से इसे पीने से नज़र यानी देखने की नेत्र शक्ति बेहतर होती है।
4. चीकू शेक शरीर की सूजन करने में भी कारगर माना जाता हैं, क्योंकि इसमें पाया जाने वाला एंटी-इंफ्लेमेट्री गुण के कारण हमारे शरीर की सूजन दूर होती है।
5. आपको बता दें कि चीकू शेक में नेचुरल शुगर जैसे फ्रुक्टोज और सुक्रोज मौजूद होते है। अत: यह बॉडी को इंस्टेंट एनर्जी देता है। यदि आप थका हुआ महसूस कर रहे हैं तो इससे आपको काफी राहत महसूस होगी।
Next Story