लाइफ स्टाइल

क्या रात में आपको नींद आने में होती है परेशानी

Apurva Srivastav
13 Jun 2023 6:03 PM GMT
क्या रात में आपको नींद आने में होती है परेशानी
x
चलिए आज हम आपको कुछ ऐसे टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिसे फॉलो कर आप सुकून की नींद सो सकेंगे।
रात में 6-8 घंटे की नींद लेना जरूरी होता है। मगर कुछ लोगों को सोने से पहले वर्कआउट (Workout) या फिजिकल एक्टिविटी करने की आदत होती है, लेकिन ऐसा करने से बॉडी काफी ज्यादा एक्टिव हो जाती है। जिससे जल्दी नींद नहीं आती ऐसे में आपको सोने से पहले ये काम नहीं करना चाहिए।
अगर आप अच्छी नींद चाहते हैं तो सबसे पहले आपको बेहतर नींद लेने के लिए सोने और उठने का समय बिल्कुल फिक्स करना चाहिए। इससे आपको भरपूर नींद लेने में मदद मिलेगी। जिससे दिनभर आप फ्रेश रहेंगे और काम के प्रति एक्टिव रहेंगे।
अगर आप सोना चाहते हैं मगर आपको नींद नहीं आ रही तो आपके लिए मसाज थेरेपी ट्राई करना बेस्ट ऑप्शन है। मसाज थेरेपी इसके लिए थोड़ा सा तेल लेकर सिर की मालिश करें। ऐसा करने से आपको काफी ज्यादा रिलैक्स महसूस होगा। फिर आपको अच्छी नींद भी आ जाएगी।
कई लोग होते हैं जिन्हें खाने के बाद थोड़ा चलना फिरना पसंद होता है। तो वहीं कुछ लोग ऐसे भी होते हैं जिन्हे रात में खाने के तुरंत बाद सोने चले जाते हैं। जिससे डाइजेशन के साथ-साथ नींद आने में दिक्कत होती है। इसलिए सोने से कम से कम 2 घंटे पहले खाना खाना चाहिए।
Next Story