- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- जिम जाते हैं और फिर भी...
लाइफ स्टाइल
जिम जाते हैं और फिर भी खाते हैं जंक फूड? मोटापा बढ़ेगा या नहीं – जानिए जवाब
Harrison
16 May 2025 12:33 PM IST

x
Junk Food After Workout: जिम करने के बाद जंक फूड खाना वजन बढ़ा सकता है? इसके बारे में कई बार सोचा होगा, लेकिन सही जवाब नहीं मिला तो यहां पर जानिए कैसे ये आपकी फिटनेस पर असर डालता है.
Junk Food After Workout: जंक फूड यानी वह खाना जिसमें फैट, शुगर और कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है, लेकिन पोषक तत्व कम या ना के बराबर होते हैं. बर्गर, पिज़्ज़ा, चिप्स, कोल्ड ड्रिंक्स आदि इसके उदाहरण हैं। ये खाने में स्वादिष्ट जरूर होते हैं, लेकिन शरीर के लिए नुकसानदायक भी होते हैं. ये न सिर्फ शरीर में अनहेल्दी फैट जमा करते हैं, बल्कि आपके मेटाबॉलिज़्म को भी धीमा कर देते हैं. इससे वजन बढ़ना, थकान महसूस होना, स्किन की प्रॉब्लम्स और पेट से जुड़ी दिक्कतें हो सकती हैं.
क्या जिम जाने से जंक फूड का असर खत्म हो जाता है?
बहुत से लोग मानते हैं कि, अगर वे रोजाना जिम कर रहे हैं तो वे जो चाहे खा सकते हैं, लेकिन यह पूरी तरह से गलत सोच है. क्योंकि एक बर्गर खाने पर आप 500 से 700 कैलोरी बर्न कर लेते हैं. यानी इसे खाने के बाद आपको कम से कम 45 से 60 मिनट की एक्सरसाइज करनी पड़ेगी. अब सोचिए, क्या आप हर बार जंक फूड खाने के बाद इतना वर्कआउट कर सकते हैं? और सिर्फ कैलोरी ही नहीं, जंक फूड में मौजूद ट्रांस फैट आपकी बॉडी को अंदर से नुकसान पहुंचाते हैं, जिसे केवल जिम से ठीक नहीं किया जा सकता है.
संतुलन बनाना जरूरी है
यह कहना गलत नहीं होगा कि, जिम और डाइट एक साथ चलते हैं. अगर आप फिट रहना चाहते हैं तो आपको हेल्दी डाइट के साथ जिम को अपनाना होगा. कभी-कभी चीट मील लेना गलत नहीं है, लेकिन उसे आदत बना लेना आपकी सेहत के लिए खतरनाक हो सकता है.
हेल्दी लाइफस्टाइल है असली फिटनेस
सिर्फ वजन घटाना ही फिटनेस नहीं है. स्वस्थ शरीर, अच्छा मानसिक स्वास्थ्य और एक्टिव दिनचर्या ही असली फिटनेस का पैमाना है. ये तभी संभव है जब आप सही खान-पान के साथ व्यायाम को भी अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं.
अगर आप सोचते हैं कि "मैं तो जिम जाता हूं, इसलिए कुछ भी खा सकता हूं", तो अब इस भ्रम से बाहर निकलने का समय है. जिम आपकी मेहनत है और जंक फूड उस मेहनत को बेकार कर सकता है. सेहतमंद शरीर पाने का असली मंत्र है, संतुलित डाइट, नियमित एक्सरसाइज और जंग फूड को न करना, इसलिए अगली बार जब पिज़्ज़ा का ऑर्डर करने का मन हो, तो एक बार अपने स्वास्थ्य के बारे में जरूरी सोच कर देखिए.
Tagsजिमजंक फूडमोटापाबढ़ेगाGymjunk foodobesity will increase जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





