लाइफ स्टाइल

क्या पीरियड्स में आपको भी होती है कब्ज और गैस? इन टिप्स से पाएं छुटकारा

SANTOSI TANDI
5 Oct 2023 9:12 AM GMT
क्या पीरियड्स में आपको भी होती है कब्ज और गैस? इन टिप्स से पाएं छुटकारा
x
कब्ज और गैस? इन टिप्स से पाएं छुटकारा
पीरियड्स के दौरान कुछ महिलाओं को हल्का दर्द होता है। वहीं, कुछ महिलाओं को इन दिनों में अधिक पेट दर्द, कमर दर्द ब्लोटिंग और गैस की समस्या हो जाती है। पीरियड्स में पेट की समस्या आम है। इन दिनों में अक्सर महिलाओं को डाइजेशन से जुड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ता है। मेंस्ट्रुअल साइकिल के दौरान और इससे कुछ दिन पहले महिलाओं में कई हार्मोनल और शारीरिक बदलाव होते हैं, जो डाइजेशन पर भी असर डालते हैं। इसी वजह से कई महिलाएं पीरियड्स शुरू होने से पहले पेट से जुड़ी परेशानियों का अनुभव करती हैं।
जहां कुछ महिलाओं को इन दिनों में दस्त हो सकते हैं। वहीं, कुछ महिलाएं कब्ज से परेशान होती हैं। अगर आपको भी पीरियड्स में गैस और कब्ज होती है, तो आप इन टिप्स की मदद ले सकती हैं। इस बारे में डॉक्टर साक्षी गोयल, सीनियर कंसलटेंट आब्सटेट्रिक्स एंड गायनेकॉलोजी, मधुकर रेनबो चिल्ड्रन हॉस्पिटल, जानकारी दे रही हैं। वह एम.बी.बी.एस और एम.एस हैं।
कब्ज से बचने के लिए डाइट पर दें ध्यान
अगर आपको पीरियड्स से पहले या इस दौरान कब्ज परेशान करती है, तो डाइट में कुछ बदलाव करें। इन दिनों फाइबर से भरपूर चीजें, फल और सब्जियों को डाइट में शामिल करें। इसके अलावा, लिक्विड इनटेक पर भी ध्यान दें। कार्बोनेट ड्रिंक्, हैवी मील्स और बाहर के खाने को इन दिनों में अवॉइड करें।
पीरियड पेन में को कम करने के लिए एक्सरसाइज
गैस, ब्लोटिंग और डाइजेशन से जुड़ी बाकी परेशानियों को दूर करने के लिए एक्सरसाइज एक अच्छा तरीका है। वॉकिंग, योग और हल्की-फुल्की एक्सरसाइज से मेंस्ट्रअल पेन में राहत मिल सकती है।
पीरियड में कब्ज के लिए दवाएं
इन दिनों में अगर आप डाइजेशन से जुड़ी समस्याओं से परेशान हैं, तो कुछ दवाएं आपकी मदद कर सकती हैं। लेकिन डाइजेशन से जुड़ी कोई भी दवाई डॉक्टर से परामर्श के बाद ही लें। वहीं, कुछ महिलाओं के लिए हार्मोनल पिल्स, हार्मोन्स के उतार-चढ़ाव को कम करने में मदद कर सकती हैं। इससे भी डाइजेशन से जुड़ी परेशानियों में राहत मिलती है।
स्ट्रेस का पीरियड्स पर असर
स्ट्रेस यूं तो कभी भी अच्छा नहीं होता है, लेकिन खासकर पीरियड्स से पहले या इस दौरान अगर आप तनाव में हैं, तो स्ट्रेस आपकी मुश्किल और बढ़ा सकता है। स्ट्रेस से डाइजेशन भी खराब होता है। इसलिए मेडिटेशन करें, गहरी सांस लें और तनाव को दूर करने की कोशिश करें।
Next Story