लाइफ स्टाइल

क्या आपको भी आता है पीरियड्स में काले और भूरे रंग का ब्लड? जानें कारण

SANTOSI TANDI
3 Oct 2023 12:05 PM GMT
क्या आपको भी आता है पीरियड्स में काले और भूरे रंग का ब्लड? जानें कारण
x
भूरे रंग का ब्लड? जानें कारण
महिलाएं परिवार में सबकी सेहत और जरूरतों का ख्याल रखती हैं लेकिन अक्सर अपनी सेहत को नजरअंदाज कर देती हैं। अपनी सेहत का ख्याल न रखने और सेहत से जुड़े संकेतों को समय पर न पहचानने के चलते, महिलाओं को नुकसान उठाना पड़ता है। खासतौर पर पीरियड्स से जुड़ी जरूरी बातों को अक्सर महिलाएं नजरअंदाज कर देती हैं। असल में पीरियड साइकिल कितने दिन का है, पीरियड में आपको फ्लो कैसा आ रहा है, पीरियड ब्लड का रंग कैसा है, ब्लड क्लॉट्स आ रहे हैं या नहीं, ये सारी बातें महिलाओं की सेहत से जुड़ी कई जानकारी देती हैं। अगर आपको पीरियड के दिनों में काला या भूरे रंग का खून आता है, तो क्या यह सही है या किसी बीमारी का संकेत है, इस बारे में एक्सपर्ट से जानते हैं। यह जानकारी एमिटोज सिंह, निर्वासा हेल्थकेयर के फाउंडर और सीईओ जानकारी दे रहे हैं।
पीरियड में काले या भूरे रंग का खून आना
पीरियड में कई बार महिलाओं को भूरे रंग का खून आता है। यह खून ताजा नहीं होता है, बल्कि जमा हुआ होता है। यह इस बात का संकेत है कि आपका खून पुराना हो चुका है। यह घबराने वाली बात नहीं है।
हालांकि, इस रंग का खून पीरियड के शुरुआती या आखिर दिनों में आना चाहिए। अगर आपको पीरियड्स में सभी दिन ब्लैक या ब्राउन ब्लड आ रहा है, तो इसे नजरअंदाज न करें।
दरअसल, लाल रंग का ब्लड फ्लो एकदम फ्रेश होता है। वहीं, भूरे रंग के ब्लड को बॉडी से बाहर निकलने में समय लगता है।
कई बार महिलाओं को पीरियड्स में काले रंग का खून भी आता है। यह ऑक्सीडाइज्ड होता है और पीरियड्स के अंत में आता है।
काले रंग का ब्लड यूट्रस से बिल्कुल आखिर में निकलता है और इसलिए इसका रंग काला होता है। क्योंकि यह एक लंबे गैप के बाद यूट्रस से निकलता है इसलिए यह अधिक ऑक्सीडाइज्ड होता है और काला होता है।
इस रंग का फ्लो ज्यादातर उन महिलाओं में आता है, जिन्हें पीरियड्स समय पर नहीं होते हैं।
ब्लड फ्लो का लगातार ब्लैक होना कई बार किसी बीमारी का संकेत हो सकता है।
ब्लैक कलर का ब्लड कई बार किसी इंफेक्शन का संकेत भी हो सकता है।
अगर आपको पीरियड ब्लड फ्लो या ब्लड कलर में अचानक से बदलाव दिखें, तो डॉक्टर की सलाह जरूर लेनी चाहिए।
Next Story