- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- क्या पतले होने के लिए...
लाइफ स्टाइल
क्या पतले होने के लिए आप भी रोज करते हैं ग्रीन टी का सेवन। जान लें इससे होने वाले नुकसान
Mohammed Raziq
13 April 2024 3:12 PM IST

x
आज के दौर में देखने को मिल रहा है कि लोग पतला होने के लिए हर संभव प्रयास करते है और अपने आहार में उन सभी चीजों को शमिल करने की कोशिश करते हैं जो वजन कम करने में मदद करें। ऐसा ही एक पेय पदार्थ हैं ग्रीन टी जिसे हेल्दी ड्रिंक के तौर पर जाना जाता हैं। लेकिन कहते हैं ना कि अति हर चीज की बुरी होती है। फिर वह चाहे ग्रीन टी ही क्यों ना हो। जी हां, ग्रीन-टी का अधिक सेवन भी शरीर के लिए हानिकारक हो सकता है। ज्यादा ग्रीन-टी पीने से कई प्रकार की बीमारियां आपको घेर सकती हैं। इसमें सिरदर्द, सुस्ती, चिंता और चिड़चिड़ापन शामिल है। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं कि किस तरह ग्रीन टी का अधिक सेवन करना नुकसानदायक हैं।
लीवर के लिए नुकसानदायक
एक स्टडी के अनुसार इसका रोजाना या अधिक सेवन लीवर के लिए नुकसानदायक हो सकता है। इस स्टडी के अनुसार ग्रीन टी में एपिगैलोकैटेकिन गैलेट होता है जो एक तरह का कैटेचिन है। यह लिवर के लिए हानिकारक माना गया है। इसलिए रोजाना या अधिक ग्रीन टी पीने से लिवर को काम करने में मुश्किल हो सकती है। इससे लिवर से जुडी समस्याएं या लिवर डैमेज भी हो सकता है। हालांकि इस बारे में अभी और अधिक रिसर्च की जा रही है।
बढ़ सकता है ब्लड प्रेशर
ब्लड प्रेशर की समस्या भी ज्यादा ग्रीन टी पीने से बढ़ सकती है। माना जाता है कि ग्रीन टी में मौजूद कैफीन हमारी नर्वस सिस्टम को प्रोएक्टिव करने का काम करता है। इसके ज्यादा सेवन से कई समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जिससे आपको हाई ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है।
चक्कर आना
कैफीन का बड़ी मात्रा में सेवन करने पर आपको चक्कर आ सकता है। कैफीन ब्रेन और नर्वस सिस्टम में रक्त के प्रवाह को कम करता है। जिसके कारण मोशन सिकनेस होती है। कुछ मामलों में। ग्रीन टी के सेवन से टिनिटस भी बढ़ सकता है। जिसे कानों में बजना कहा जाता है। अगर आप टिनिटस से पीड़ित हैं तो ग्रीन टी पीने से बचें।
सिरदर्द की समस्या
अगर आप दिन में 2 से 3 कप ग्रीन टी का सेवन करें तो सिर दर्द की परेशानी दूर हो सकती है लेकिन अगर आप जरूरत से ज्यादा ग्रीन टी का सेवन कर रहे हैं तो यह माइग्रेन की समस्या बढ़ा सकता है।
सोने में परेशानी
स्लीपिंग पैटर्न को प्रभावित करने में कैफीन का अच्छाखासा हाथ माना जाता है। जो लोग कैफीन से सेंसिटिव होते हैं और जिन्हें कॉफी पीने के बाद नींद आने में दिक्कत होती है उन्हें बहुत ज्यादा ग्रीन टी पीने से भी परहेज करना चाहिए।
Tagsक्या पतलेरोजग्रीन टीसेवनइससे होनेनुकसानWhat are the side effects of consuming green tea dailyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





