लाइफ स्टाइल

चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करें ये फेशियल योगा

Tara Tandi
6 July 2022 6:50 AM GMT
चेहरे की खूबसूरती बढ़ाने के लिए करें ये फेशियल योगा
x
अक्सर लोग चेहरे पर निखार लाने और खूबसूरत त्वचा के लिए आए दिन पार्लर जाते हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अक्सर लोग चेहरे पर निखार लाने और खूबसूरत त्वचा के लिए आए दिन पार्लर जाते हैं। अधिकतर महिलाएं पार्लर में बहुत पैसे व्यय करके फेशियल और अन्य ब्यूटी ट्रीटमेंट करवाती हैं। इसके अलावा स्किन के लिए महंगी क्रीम बाजारों से लेकर आते हैं। वह कई तरह के ब्यूटी प्रोडक्ट्स का चेहरे पर उपयोग करने से परहेज नहीं करतीं। महिला और पुरुषों दोनों की चाहत होती है कि वह हमेशा जवां और खूबसूरत दिखें। इस ख्वाहिश को पूरा करने के लिए लोग काफी प्रयास करते हैं। लेकिन चेहरे पर नेचुरल ग्लो और बढ़ती उम्र में भी जवान दिखने के लिए पार्लर जाने या ब्यूटी प्रोडक्ट्स के लिए पैसे व्यय करने की जरूरत नहीं। योग और एक्सरसाइज से ही आप चेहरे पर निखार और सेहतमंद त्वचा पा सकते हैं। एंटी एजिंग ट्रीटमेंट के लिए रोजाना कुछ फेशियल योगासन करके त्वचा को चिकनी, चमकदार और जवां बना सकते हैं। ये रहें फेशियल योगासन।

लिप प्रेस
इस आसन में होंठों को कसकर दबाएं, फिर रिलैक्स करें। इस आसन से गालों में मजबूती आती है और झुर्रियां कम होती है।
चीक योग
इस योग को करने के लिए गालों को पंप करके हवा को बाएं से दाएं तरह ले जाएं और फिर विपरीत दिशा में छोड़ दें। चीक योगासन के अभ्यास से गाल कोमल और दृढ़ दिखने लगते हैं।
पाउट योग
पाउट यानी किस करने वाले फेशियल एक्सप्रेशन का अभ्यास करने से आपके गाल ग्लो करने लगते हैं।
किस द स्काई
इस आसन को करने के लिए आकाश की ओर ऊपर देखते हुए होंठों को कस लें और आकाश को चूमने की कोशिश करें। इस आसन के अभ्यास से चिन का फैट कम होता है और जाॅ लाइन मजबूत होती है।
Next Story