लाइफ स्टाइल

सेहतमंद रहने के लिए रोजाना ये योगासन करें

Apurva Srivastav
16 Jan 2023 6:26 PM GMT
सेहतमंद रहने के लिए रोजाना ये योगासन  करें
x
30 की उम्र की महिलाओं के लिए बालासन बेहद फायदेमंद होता है

काम की अधिकता की वजह से महिलाएं डाइट और लाइफस्टाइल पर ध्यान नहीं दे पाती हैं। साथ ही महिलाओं को जीवन में कई स्टेज से गुजरना पड़ता है। माहवारी की वजह से महिलाओं के शरीर में आयरन की कमी होने लगती है। इस दौरान महिलाओं की मानसिक और शारीरिक सेहत पर असर पड़ता है। वहीं, गलत खानपान और खराब दिनचर्या की वजह से महिलाओं को PCOS की भी समस्या होती है। इसके लिए महिलाओं को अपनी सेहत पर विशेष ध्यान देना चाहिए। खासकर, 30 की उम्र की महिलाओं को हार्मोनल चेंजेस के चलते होने वाली परेशानियों से बचाव के लिए रोजाना योग और एक्सरसाइज करनी चाहिए। अगर आप भी 30 + क्लब में शामिल महिला हैं, तो सेहतमंद रहने के लिए रोजाना ये योगासन जरूर करें। आइए जानते हैं-


बालासन करें

30 की उम्र की महिलाओं के लिए बालासन बेहद फायदेमंद होता है। इस योग को करने से जांघों, कूल्हों और टखनों में मजबूती आती है। साथ ही तनाव से निजात मिलता है। इसके अलावा, माहवारी के दौरान होने वाले कमर दर्द में भी राहत मिलता है। इसके लिए रोजाना बालासन जरूर करें। यह योग करने में बेहद सरल और आसान है। इस योग को किसी समय भी कर सकते हैं। खासकर, सुबह उठने के बाद करना ज्यादा फायदेमंद साबित होता है।

पद्मासन करें

गर्भावस्था के दौरान महिलाओं को कब्ज की समस्या होती है। इस समस्या को दूर करने के लिए पद्मासन करें। इस योग को करने से कब्ज में आराम मिलता है। आसान शब्दों में कहें तो पद्मासन करने से कब्ज की समस्या से निजात मिलता है। साथ ही माहवारी के दिनों में कमर में होने वाले दर्द में आराम मिलता है। इसके अलावा, पद्मासन करने से पेल्विक एरिया को मजबूती प्राप्त होती है।

दंडासन करें

दंडासन दो शब्दों दंड और आसन शब्दों से मिलकर बना है। आसान शब्दों में कहें तो दंड देने की मुद्रा में बैठकर आसन करना दंडासन कहलाता है। इस योग को करने से कूल्हों के दर्द से निजात मिलता है। इसके अलावा, पीठ और छाती के लिए भी यह फायदेमंद है। इसके लिए 30 की उम्र की महिलाएं रोजाना दंडासन कर सकती हैं।


Next Story