लाइफ स्टाइल

स्तन कैंसर जैसे खतरे को टालने के लिए करें ये एक्सरसाइज

Ritisha Jaiswal
31 Oct 2020 4:05 PM IST
स्तन कैंसर जैसे खतरे को टालने के लिए करें ये एक्सरसाइज
x
सुबह के समय एक्सरसाइज करने को सबसे उत्तम माना गया है। इससे दिनभर ताजगी और तंदरुस्ती बनी रहती है, रात में नींद अच्छी आती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क |सुबह के समय एक्सरसाइज करने को सबसे उत्तम माना गया है। इससे दिनभर ताजगी और तंदरुस्ती बनी रहती है, रात में नींद अच्छी आती है और इम्यून सिस्टम भी मजबूत होता है।साथ ही सुबह में एक्सरसाइज करने से कई प्रकार के कैंसर का जोखिम कम हो जाता है। इस बात की पुष्टि स्पेन के एक शोध से होती है, जिसमें बताया गया है कि सुबह में एक्सरसाइज करने वाले लोगों को कैंसर का जोखिम कम रहता है। इस शोध में 2,795 लोगों को शामिल किया गया था।

इस शोध का परिणाम International Journal of Cancer में प्रकाशित किया गया है। इस शोध में खुलासा हुआ है कि सुबह 8 बजे से 10 बजे के बीच एक्सरसाइज करने से स्तन और प्रोस्टेट कैंसर का जोखिम कम हो सकता है। ऐसा इसलिए होता है क्योंकि एस्ट्रोजन हार्मोन सुबह 7 बजे उच्च स्तर पर रहता है। एस्ट्रोजन एक हार्मोन है जो स्तन कैंसर कोशिकाओं को सक्रिय करता है। इससे स्तन कैंसर का जोखिम बढ़ जाता है।

अगर शरीर में एस्ट्रोजन हार्मोन अधिक उत्सर्जित होता है, तो स्तन कैंसर का खतरा भी बढ़ जाता है। विशेषज्ञों की मानें तो एक्सरसाइज करने से एस्ट्रोजन हार्मोन के बढ़ते स्तर को कम किया जा सकता है। इसके लिए सुबह में 8 बजे से 10 बजे तक एक्सरसाइज करने से स्तन और प्रोस्टेट कैंसर का खतरा कम हो जाता है।

स्‍तन कैंसर क्यों होता है

स्‍तन कैंसर महिलाओं और पुरुषों दोनों को हो सकता है। खासकर महिलाओं को स्तन कैंसर से ज्यादा खतरा रहता है, क्योंकि महिलाओं में एस्ट्रोजन हार्मोन अधिक उत्सर्जित होता है। कई शोध में खुलासा हुआ है कि स्तन कैंसर हार्मोन में गड़बड़ी, ख़राब जीवन शैली के चलते होता है। वहीं, 5 से 10 प्रतिशत स्तन कैंसर परिवार में पीढ़ियों से मिले जीन म्यूटेशन से जुड़े होते हैं। इसके खतरे को टालने के लिए रोजाना सुबह में 8 बजे एक्सरसाइज करनी चाहिए।

Disclaimer: लेख में उल्लिखित सलाह और सुझाव सिर्फ सामान्य सूचना के उद्देश्य के लिए हैं और इन्हें पेशेवर चिकित्सा सलाह के रूप में नहीं लिया जाना चाहिए। कोई भी सवाल या परेशानी हो तो हमेशा अपने डॉक्टर से सलाह लें।


Next Story