- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- उदास होने पर न करे,...
लाइफ स्टाइल
उदास होने पर न करे, खुद पर नेगेटिव कॉम्प्लीमेंट' की बौछार
Rounak Dey
14 July 2023 11:32 AM GMT

x
लाइफस्टाइल: कई बार ऐसा होता है कि उदास होकर हम खुद को कोसने लगते हैं। आत्मनिर्भर और मजबूत लोग भी ऐसा करते हैं। ऐसा करने से आप दरअसल अपनी सेल्फ-एस्टीम को खत्म कर देते हैं। खुशनुमा जीवन जीना चाहते हैं तो इन बातों को कहने से बचें। हो सकता है आप जॉनी डेप या एन्जेलिना जॉली की तरह खूबसूरत और सफल नहीं हों। हर कोई वैसा हो जरूरी नहीं है। ब्यूटी और फेम से ज्यादा बेहतर चीजें भी दुनिया में हैं। हो सकता आप किसी भी मशहूर हस्ती से ज्यादा खुश रहते हों। आपके पास वो हो सकता है जो और किसी के पास नहीं। सफलता और खुशी खुद से हासिल की जा सकती है। जरूरत है केवल दृढ़-निश्चय करने की।जितना आपके पास अभी है उससे भी थोड़ा ज्यादा ही डिजर्व करते हैं
क्योंकि आपकी फैमिली आपको प्यार करती है, आपके जॉब में आपकी जरूरत है और बच्चे आपके बिना रह नहीं सकते। इनकी कद्र करें और संभाल करेंहो सकता है आपके दिन की शुरुआत बुरी हुई हो इसलिए कुछ देर अकेला रहना चाहते हों। लेकिन इस बात पर किसी से ये नहीं कहें कि 'मुझे इग्नोर करो" या 'मुझे अकेला छोड़ दो" ऐसा कहकर हम खुद को बेहद मजबूत बताने की कोशिश करते हैं। ऐसा कहकर आप ये मान लेते हैं कि आप किसी के प्यार और फिक्र के लायक नहीं हैं। जो लोग आपको हेल्प करने के लिए आगे आएं और आपको खुश करने की कोशिश करें उनके इस व्यवहार को सम्मान दें।ऐसा भी हो सकता है कि आपको कुछ किलो वजन कम करने की जरूरत है, लेकिन आप मोटे हैं, ये नहीं कहें। हर वक्त खुद को मोटा कहना ठीक आदत नहीं है। अपने बॉडी के फ्लॉज को छिपाने के बजाय उन्हें फ्लॉन्ट करना सीखें। वेट लॉस सप्लीमेंट्स लेना बंद कर दें, जिम जाकर खुद को टॉर्चर करना भी बंद करें और सख्त डाइट प्लान बदल दें। इसके बजाय हेल्दी खाना खाएं।
हर रोज घर पर थोड़ी एक्सटसाइज करें और रात को अच्छी नींद लें।पूरे वक्त ये नहीं सोचें कि लोग क्या कहेंगे। परफेक्शनिस्ट होना ठीक नहीं है। गलतियां होना चाहिए और करना भी चाहिए। तभी जीवन में आगे बढ़ते हैं। गलतियां करने से नहीं डरें लेकिन गलतियां दोहराना बंद करने की कोशिश करें। जीवन में हुई हर गलती के लिए खुद को कोसें नहीं। याद रखें गलतियां सबसे होती हैं। इनसे सीख लें और आगे बढ़ें।खुद पर भरोसा करेंगे तभी दुनिया आप पर भरोसा करेगी। यही रीत है। हर काम करने की कोशिश करें। ऐसा नहीं सोचें कि ये मैं कैसे करूं! हर इंसान वो डिजर्व करता है जो उसे चाहिए। आप भी अपने पॉजिटिव फीचर्स पर ध्यान दें। अपनी स्किल्स पहचानें, आपको अपनी मंजिल जरूर मिलेगी।

Rounak Dey
Next Story