लाइफ स्टाइल

दही खाते समय न करें ये गलतियां

Apurva Srivastav
30 May 2024 1:52 AM GMT
दही खाते समय न करें ये गलतियां
x
लाइफस्टाइल : गर्मियां (Summers) आते ही लोग तरह-तरह के हाइड्रेटिंग ड्रिंक्स और फूड आइटम्स की तलाश करने लगते हैं। इनमें सबसे पौष्टिक और लोकप्रिय फूड आइटम दही को माना जाता है। दही को लोग आमतौर पर छाछ, लस्सी, रायता या सीधे दही के तौर पर खाना पसंद करते हैं। हालांकि, ज्यादातर लोग बाजार में मिलने वाले दही की तुलना में घर का बना दही खाना (Dahi in Summer) पसंद करते हैं। अपने पौष्टिक गुणों के कारण गर्मियों में दही लगभग हर घर में ही जमाया जाता है। इसे बनाना बहुत आसान होता है।
लेकिन, क्या आपने कभी सोचा है कि कैल्शियम, विटामिन बी2, बी12, पोटैशियम और मैग्नीशियम से भरपूर दही कई बार आपके सेहत के लिए हानिकारक भी हो सकता है। यह कुछ परिस्थितियों में सेहत के लिए नुकसानदायक भी हो सकता है। दही खाते समय अनजाने में कुछ ऐसी गलतियां हो सकती हैं, जिससे दही से फायदे होने की जगह नुकसान होने लगते हैं। आइए जानते हैं गर्मियों में दही खाते समय ध्यान रखने वाली कुछ ऐसी ही बातों के बारे में-
दही खाते समय न करें ये गलतियां
जिन लोगों को हर समय कफ और कंजेशन की समस्या रहती है, उन्हें दही खाने से परहेज करना चाहिए, क्योंकि यह कफ की समस्या को बढ़ा सकता है।
अगर आप वजन कंट्रोल करना है, तो बहुत ज्यादा दही खाने से बचना चाहिए, क्योंकि ये फुल फैट मिल्क से बनी होगी, जिसकी वजह से इसमें अच्छा खासा फैट मौजूद होता है। इससे वजन बढ़ता है और बोन डेंसिटी कम हो सकती है।
दही को पचने में समय लगता है। अगर आपका पाचन तंत्र कमजोर है, तो प्रतिदिन दही खाने से बचें। इसे हफ्ते में दो से तीन दिन ही खाएं।
रात में दही खाने से बचना चाहिए क्योंकि आयुर्वेद के अनुसार दही म्यूकस को बढ़ावा देता है, जिससे कंजेशन की समस्या और अन्य सांस संबंधी समस्याएं उत्पन्न हो सकती हैं।
पुरानी दही नहीं खानी चाहिए। गर्मियों में बासी दही जल्दी ही खट्टी हो जाती है, जिससे पेट गड़बड़ हो सकता है और गैस्ट्राइटिस की समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसलिए हमेशा घर की बनी ताजी दही ही खाएं।
दही में चीनी मिला कर खाने से यह प्यास तो बुझाता है, लेकिन डायबिटीक लोगों के लिए नुकसानदायक साबित हो सकता है। ऐसे में डायबिटीक लोगों को लस्सी, दही चीनी की जगह छाछ या रायता खाना चाहिए। इसे कभी-कभी गुड़ के साथ खाया जा सकता है।
दही को कभी भी गर्म कर के न खाएं। इससे इसकी पौष्टिकता खत्म हो जाती है।
Next Story