लाइफ स्टाइल

हाथ-पैर के कांपने की समस्या को ना करें नजरअंदाज

Kajal Dubey
1 July 2023 1:20 PM GMT
हाथ-पैर के कांपने की समस्या को ना करें नजरअंदाज
x
अक्सर देखा जाता हैं कि कई बार व्यक्ति के हाथ-पैर कांपने लग जाते हैं और कई बात तो ऐसी स्थिति हो जाती हैं कि कांपने की वजह से न उनसे खड़ा रहा जाता हैं एवं ना ही वे किसी चीज को उठा पाते हैं। अक्सर हाथ-पैर के कांपने की समस्या आराम करते दौरान भी हो जाती हैं। ऐसे में आपको इसे हलके में नहीं लेना चाहिए और तुरंत डॉक्टर से संपर्क करना चाहिए। क्योंकि हाथ-पैर के कांपने की समस्या कई बड़ी बिमारियों का संकेत देती हैं। आज हम आपको कुछ ऐसी ही बिमारियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिस्क्ला यह संकेत बनता हैं। तो आइये जानते हैं इनके बारे में।
हाई ब्लड प्रैशर
हाई ब्लड प्रैशर होने से शरीर का ब्लड सर्कुलेशन बढ़ जाता है, जिसके कारण हाथ पैर कांपने लगते हैं। ऐसे में आपको ब्लड प्रैशर चेक करवाना चाहिए।
विटामिन बी12 की कमी
हाथों और पैरों का कापंना विटामिन बी12 की कमी का संकेत भी हो सकता है। क्योंकि इस दौरान शरीर और हड्डियों में कमजोरी आ जाती है।
एनीमिया
एनीमिया की समस्या के कारण भी हाथों-पैरों का कांपना आम बात है। क्योंकि एनीमिया की समस्या में बॉडी में खून की कमी हो जाती है और इससे कमजोरी भी आ जाती है। ऐसे में आपको अपनी डाइट का खास ख्याल रखना चाहिए।
स्ट्रोक के कारण
स्ट्रोक की प्रॉब्लम होने से शरीर में ब्लड सर्कुलेशन बिगड़ जाता है, जिसके कारण हाथ-पैर कांपने लगते हैं।
लो ब्लड शुगर
लोग ब्लड शुगर के कारण भी हाथों-पैरों में कंपन होने लगती है। क्योंकि ब्लड शुगर लो होने से बॉडी का स्ट्रेस लेवल बढ़ने लगता है।
Next Story