- Home
- /
- लाइफ स्टाइल
- /
- सुबह खाली पेट भूलकर भी...
लाइफ स्टाइल
सुबह खाली पेट भूलकर भी न खाएं ये 4 चीज़ें, वरना हो सकती है गैस और एसिडिटी
Saba Naaz
12 Jun 2025 3:26 PM IST

x
Lifestyle लाइफस्टाइल : सुबह की शुरुआत अक्सर हमारे पूरे दिन का मिजाज तय करती है। हम दिन की शुरुआत कैसे करते हैं, क्या खाते हैं, इसका सीधा असर हमारी ऊर्जा, मूड और पाचन पर पड़ता है।
आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में, कई लोग सुबह उठकर जल्दबाजी में कुछ भी खा लेते हैं या कुछ ऐसी चीजों का सेवन कर लेते हैं, जो खाली पेट बिल्कुल नहीं खानी चाहिए। इसका नतीजा होता है एसिडिटी, गैस, पेट में जलन और अपच जैसी पाचन संबंधी समस्याएं, जो दिनभर की परेशानी का कारण बन सकती हैं।
आयुर्वेद और आधुनिक पोषण विज्ञान दोनों ही खाली पेट सही चुनाव पर जोर देते हैं। कुछ खाद्य पदार्थ ऐसे होते हैं, जो सुबह खाली पेट हमारे संवेदनशील पाचन तंत्र के लिए अत्यधिक अम्लीय या उत्तेजक साबित हो सकते हैं। आइए इस लेख में जानते हैं ऐसी चार चीजों के बारे में, जिन्हें सुबह खाली पेट खाने से बचना चाहिए।
कॉफी या चाय : कॉफी और चाय में मौजूद कैफीन खाली पेट लेने पर पेट में हाइड्रोक्लोरिक एसिड का उत्पादन बढ़ाता है, जिससे एसिडिटी, जलन और पेट की परत को नुकसान हो सकता है। इससे लंबे समय में पाचन तंत्र कमजोर हो सकता है। ऐसे में सुबह में पहले कुछ हल्का खाने या पीने के बाद ही चाय-कॉफी पिएं। आप चाहें तो पहले गुनगुना पीने के बाद चाय पी सकते हैं।
मसालेदार या तला हुआ भोजन : सुबह खाली पेट मसालेदार पराठे, समोसे या तले हुए स्नैक्स खाने से पेट में जलन, गैस और अपच की समस्या हो सकती है। ऐसे खाद्य पदार्थ पाचन तंत्र पर दबाव डालते हैं और पेट की अम्लता बढ़ाते हैं।
साइट्रस जूस : संतरे, नींबू या अंगूर का जूस विटामिन C से भरपूर होता है, लेकिन खाली पेट पीने से पेट की परत में जलन हो सकती है। यह उन लोगों के लिए खतरनाक है, जिन्हें पहले से एसिडिटी या अल्सर की समस्या है।
शक्कर युक्त खाद्य पदार्थ : खाली पेट मिठाई, कुकीज या मीठे सीरियल्स खाने से रक्त शर्करा में तेजी से उतार-चढ़ाव होता है, जिससे थकान, चिड़चिड़ापन और जल्दी भूख लगती है। यह डायबिटीज के मरीजों के लिए विशेष रूप से हानिकारक है। ऐसे में आप ओट्स या दही के साथ फल मिलाकर खा सकते हैं ये एक बेहतर विकल्प है।
Tagsसुबहखाली पेट4चीज़ेंगैसएसिडिटीMorningempty stomach4 thingsgasacidityजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





