लाइफ स्टाइल

गर्मियों में न पिएं फ्रिज का ठंडा पानी, वरना सेहत को होंगे ये नुकसान

Khushboo Dhruw
5 April 2024 3:27 AM GMT
गर्मियों में न पिएं फ्रिज का ठंडा पानी, वरना सेहत को होंगे ये नुकसान
x
लाइफस्टाइल : गर्मी का दिन आ रहा है। ऐसें में लोग खुद को हाइड्रेट रखने के लिए तरह-तरह की ड्रिंक्स पीते हैं। इन ड्रिंक्स में लस्सी, छाछ, जूस, नारियल पानी, आदि है। लेकिन इसमें भी सबसे ज्यादा लोगों को ठंडा पानी पीना पसंद आता है। घर हो या बाहर वो इस पानी का इस्तेमाल अक्सर ही करते है। लेकिन ये पानी आपके सेहत को नुकसान पहुंचाता है। खासतौर पर फ्रिज का निकला ठंडा पानी। आइए जानते है इससे सेहत पर होने वाला नुकसान।
पाचन के लिए है नुकसानदेह
ठंडा पानी या किसी भी तरह का ठंडा ड्रिंक आपके पाचन को कमजोर करता है। क्योंकि सही पाचन के लिए गर्मी की जरूरत होती है। जो आपके मुंह से शुरु होकर आंत पर खत्म होती है। ऐसे में ठंडा पानी आपकी पाचन क्रिया में अवरोध बन सकता है। इसके अलावा ठंडा पानी रक्त वाहिकाओं को सिकोड़ता है। जिस वजह से पाचन से जुड़ी दिक्कत होने लगता है।
दिल की धड़कनों को करता है प्रभावित
बता दें कि ठंडा पानी आपके शरीर में दिल की धड़कनों को धीमा करता है। क्योंकि ठंडा पानी पीने से ब्लड वैसेल सिकुड़ने लगती है। जिस वजह से आपके दिल की धड़कने कम हो जाती हैं। इससे हार्ट की बीमारी होने का खतरा बढ़ जाता है। खासतौर पर फ्रिज से निकला हुआ ठंडा पानी।
सिर दर्द की बन सकती है वजह
कहीं बाहर से आकर तुरंत ठंडा पानी या फिर फ्रिज से निकला पानी आपके सिर दर्द की वजह बन सकता है। दरअसल ठंडा पानी पीने से कुछ समय के लिए स्पाइन की कई तंत्रिकाओं को ठंडक पहुंचती है। लेकिन कुछ समय बाद इसका विपरित प्रभाव पड़ने लगता है। जिस वजह से सिरदर्द होता है।
शरीर के वजन को बढ़ाएं
ठंडा पानी पीने से वजन बढ़ने की समस्या हो सकती है। ऐसे लोग जो वजन कम करना चाहते है उन्हें ठंडा पानी नहीं पीना चाहिए। क्योंकि ठंडे पानी की वजह से शरीर में मौजूद फैट्स को बर्न करना मुश्किल हो जाता है। इससे आपके शरीर की वसा फ्रिज के पानी से और सख्त हो जाती है, जिस वजह से आप वजन कम नहीं कर पाते है।
Next Story