लाइफ स्टाइल

डिनर के बाद भूल से भी ना करें ये काम, वरना फुल के हो जाएंगे गुब्बारा

SANTOSI TANDI
21 Sep 2023 8:46 AM GMT
डिनर के बाद भूल से भी ना करें ये काम, वरना फुल के हो जाएंगे गुब्बारा
x
वरना फुल के हो जाएंगे गुब्बारा
वेट लॉस के लिए लोग दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। एक्सरसाइज, डाइट, वेट लॉस ड्रिंक वगैरा वगैरा सब कुछ अपने रूटीन में शामिल कर रहे हैं। बावजूद इसके एक इंच भी घटने का नाम नहीं ले रहा है । दरअसल इसके पीछे आपकी कुछ गलत आदतें जिम्मेदार है। जी हां अक्सर लोग डिनर के वक्त कुछ गलतियां करते हैं जिसका खामियाजा आपको वजन बढ़ा कर भरना पड़ता है। आइए एक्सपर्ट से जानते हैं क्या हैं वो गलतियां। इस बारे में जानकारी दे रही हैं डायटीशियन प्रियंका जायसवाल।
डिनर के बाद चाय-कॉफी का सेवन ना करें
अक्सर खाना खाने के बाद लोगों को चाय या कॉफी पीने की आदत होती है,लेकिन ऐसा करना भी आपके लिए नुकसानदायक हो सकता है। आपका पाचन तंत्र खराब हो सकता है। बॉडी खाना डाइजेस्ट नहीं कर पाती है। इससे बॉडी में फैट स्टोर होने लगता है। वहीं चाय या कॉफी पीने से मेटाबॉलिज्म भी स्लो होता है जो वजन बढ़ने का एक मुख्य कारण माना जाता है।
मीठे का सेवन ना करे
अक्सर लोगों को खाना खाने के बाद कुछ मीठा खाने की क्रेविंग होती है और वो इस क्रेविंग को रोक नहीं पाते हैं। ऐसा करने से भी आपका वेट तेजी से गेन हो सकता है,क्योंकि इनमें कैलोरी की मात्रा ज्यादा होती है जो वजन बढ़ाने के लिए जिम्मेदार हो सकती है। इसके अलावा मीठा खाने से डाइजेस्टिव फायर भी बुझ जाती है इससे खाना ठीक से पच नहीं पाता है।
डिनर करने के तुरंत बाद लेटने से बचें
रात का डिनर करने के बाद कभी भी लेटना नहीं चाहिए। ऐसा करने से आपके वेट लॉस जर्नी को धक्का लग सकता है। आपका मेटाबॉलिज्म गड़बड़ा सकता है और पाचन क्रिया प्रभावित हो सकती है। खाना खाने के बाद लेटने से पहले कम से कम आधा घंटा जरूर टहलें।
डिनर के तुरंत बाद पानी ना पिएं
डिनर के बाद आपको तुरंत पानी पीने से भी बचना चाहिए। इससे आपको पाचन से जुड़ी दिक्कतें पैदा हो सकती है। आपका मेटाबॉलिज्म भी धीमा पड़ सकता है,जिस कारण आपका वजन तेजी से बढ़ सकता है।
अगर आपको स्वास्थ्य से जुड़ी कोई समस्या है,तो हमें आर्टिकल के नीचे दिए गए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम अपने आर्टिकल्स के जरिए आपकी समस्या को हल करने की कोशिश करेंगे।
अगर आपको यह स्टोरी अच्छी लगी है,तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहे हर जिंदगी से।
Next Story